परमपूज्य गुरु घासीदास बाबा जयंती के सम्मान में विशाल सतनाम शोभा यात्रा का हुआ आयोजन
तिल्दा (गंगा प्रकाश) :-राजागुरु,धर्मगुरु,गुरुबालदास साहेब जी एवं गुरु खुशवंत साहेब के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में आयोजन किया गया राजागुरु गुरुबालदास साहेब जी का तिल्दा नेवरा में भव्य स्वागत के साथ गुरुद्वारा परिसर जैतखाम में पूजा अर्चना कर पालो चढ़ाया साथ ही धर्मगुरु राजागुरु गुरु बालदास साहेब जी एवं युवराजगुरु गुरु खुशवंत साहेब और राजमाता प्रवीण माता जी बग्गी में सवार होकर समस्त मानव समाज को आशीर्वाद दर्शन दिए,साथ ही dj धुमाल पंथी अखाडा शौर्य प्रदर्शन के साथ बड़ी धूमधाम के साथ नगर भ्रमण किया गया एवं सभी समाज के लोगो द्वारा जगह जगह धर्मगुरु गुरुबालदास साहेब जी का स्वागत किया गया साथ ही पानी,शरबत,केला,फल वितरण किया गया। तत्पश्चात धर्मगुरु का धर्ममंच में आगमन के साथ गुरुवाणी समस्त मानव समाज को आशीर्वाद प्रदान किया गया,कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सतनामी समाज के प्रमुख और राजमहंत,जिला महंत ब्लॉक महंत सेक्टर महंत भंडारी,शाटीदार,अखिल भारतीय सतनाम सेना के समस्त राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी ब्लॉक पदाधिकारी समस्त साधु संत पंडित कड़िहार साहित्यकार लेखक कवि रचनाकार पत्रकार मीडिया वाले गायक कलाकार की गरिमामय उपस्थिति के साथ ही रात्रिकालीन कार्यक्रम भगवती टांडेश्वरी सतनाम चारोधाम की प्रस्तुति हुई
There is no ads to display, Please add some
