गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। खुशियों और भाईचारे का त्योहार ईद-उल-फितर को नगर में बड़े धूमधाम से मनाई गई, रमजान के 30 रोजों के बाद ईद का त्योहार सबके चेहरों पर खुशियां लेकर आया है। सुबह से हो रही बारिश के बीच दूर दराज से लोग फिंगेश्वर मस्जिद पहुँचे और ईद की नमाज अदा कर अमन-चौन की दुआ मांगी गई। त्योहार को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त थी। लोगों ने नमाज अदा करने के बाद सभी एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। वही रमजान में रोजा रखने वाले बच्चों के हौसला अफजाई के लिए उन्हें पेन कॉपी दिया गया साथ ही जो बुजुर्ग है उनका भी इस्तकबाल इंतजामिया कमेटी ने की वही रमजान में दस दिन तक मस्जिद में एतकाफ पर बैठने वाले रेहान रब्बानी, अशु ,हमजा का भी इस्तकबाल किया गया। ईदी लेकर बच्चो में खुशी ईदी मिलने के बाद बच्चे आइसक्रीम, गुब्बारा आदि खरीदारी करने में मशगूल दिखे। लोगों में सुबह से उत्साह नजर आया। बाजारों में भी काफी चहल पहल दिखी है, समाज के लोगो ने ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि यह शुभ अवसर देश में एकजुटता और भाईचारे की भावना को बढ़ाता रहे। रमजान के पवित्र महीने के बाद मनाया जाने वाला यह त्योहार समाज में भाईचारे तथा सद्भावना को मजबूत करने का पावन अवसर है इस दौरान रफीक वारसी, गुलाम इशाक खान, सदर शब्बीर खान, मौलाना नसिमुल हक, अजीज खान, करीम खान, सलीम खान, शेख इब्राहिम, सादिक वारसी, सत्तार, शाबिर, सलीम, करीम वारसी, शेख हसन हुसैन, तोहिद आलम वही इंतेजामिया कमेटी के सदर शेख इमरान, शहबाज खान, वारिश वारसी, आसिफ, अतीक, राजा खान, ताहिर, मुबीन, रिहान, इरफान, आदि शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version