नंदिनी ढीढी जि.पं.अध्यक्ष की प्रबल दावेदार

 

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जिला पंचायत चुनाव के बाद प्रशासन द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गईहै।इसके लिए 5 मार्च से 10 मार्च तक चुनाव किए जाने की संभावना है।गरियाबंद जिला पंचायत में अध्यक्ष का पद एससीवर्ग के लिए आरक्षित है।जिला पंचायतमें 11 में 7 पद भाजपा समर्थित कार्यकर्ताओं के जितने से काफी अधिक संभावना है कि अध्यक्ष-उपाध्यक्ष भाजपा से ही बनेगा।इन विजयी 7 सदस्यों में भाजपा में 2 सदस्य नंदिनी ढ़ीढ़ी एवं गौरीशंकर कश्यप ही एस. सी. वर्ग से है। यानी इन 2 सदस्य में एक का अध्यक्ष बनना तय है।भाजपा की नीति हमेशा परंपरा से हटकर चौकाने वाली होती है।हम बात करें नंदिनीढ़ीढ़ी की तो नंदिनी एक बहुत ही मेहनती एवं समर्पित भाजपा कार्यकर्ता है।काम से गृहणी नंदिनी एक साधारण परिवार की महिला है।भाजपा मे एक चाय वाले प्रतिभा शाली भाजपा कार्यकर्ता के प्रधानमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद को अपनी इच्छा शक्ति के बल पर प्राप्त करने के उदाहरण के साथ छत्तीसगढ़ में ईश्वर साहू जैसे गरीब एवं पीड़ित के प्रदेश के सशक्तमंत्री को पार्टी के दम पर छक्के छुड़ाकर विधायक का पद प्राप्त करने के भी उदाहरण है।पार्टी प्रतिभा एवं पद की गरिमा के अनुकुल कार्यकर्ता को सत्ता के शिखर में बैठाने का साहस रखती आई है। यही कारण है कि गरियाबंद जिला पंचायत के अध्यक्ष पद में आरक्षण कालाभ नंदिनी कोमल ढ़ीढ़ी जैसे साधारण किंतु प्रतिभावान महिला पार्टी कार्यकर्ता को भी जिला पंचायत अध्यक्ष जैसा पद देकर पार्टी में कार्यकर्ताओं के बीच संदेश दिया जा सकता है कि पार्टी में कार्यकर्ता में प्रतिभा एवं जनसमर्थन को पूरा सम्मान एवं पद दिया जाता है।अंचल के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 01 से कड़े संघर्ष में चुनाव जीती नंदिनी कोमल ढ़ीढ़ी जैसी साधारण एवं प्रतिभा शाली उम्मीदवार को जिला पंचायत का अध्यक्ष बनाने की पुरजोर मांग की है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version