नए मेला स्थल में होगा भव्य राजिम कुंभ कल्प का आयोजन

मुख्यमंच, दुकान, मीना बाजार भी सजेगी, पार्किंग, हेलीपैड की भी रहेगी व्यवस्था

विधायक श्री साहू सहित संभागायुक्त एवं कलेक्टर की मौजूदगी में अधिकारियों की हुई बैठक

सभी तैयारियां तय समय में सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। राजिम कुंभ कल्प 2025 के आयोजन के संबंध में आज महत्वपूर्ण बैठक राजिम के सर्किट हाउस में सम्पन्न हुई। बैठक में राजिम विधायक  रोहित साहू, रायपुर संभाग आयुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर दीपक अग्रवाल सहित धमतरी महासमुंद एवं रायपुर सहित गरियाबंद जिले के वरिष्ठ अधिकारी गण शामिल हुए। बैठक में राजिम कुंभ कल्प मेला भव्य तरीके से आयोजित करने विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस बार लगभग 52 एकड़ क्षेत्र में फैले नया मेला स्थल में राजिम कुंभ कल्प का आयोजन किया जाएगा। नया मेला स्थल में मेलार्थियों के लिए सभी सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। वहां पर मुख्य मंच बनाए जाएंगे। साथ ही दुकान, विभागीय स्टॉल एवं मीना बाजार भी लगाए जाएंगे। लोगों की सुविधा के लिए वृहद स्तर पर पार्किंग भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा हेलीपैड भी बनाया जाएगा। बैठक में मौजूद विधायक श्री साहू, संभाग आयुक्त श्री कावरे एवं कलेक्टर श्री अग्रवाल ने राजिम कुंभ कल्प की तैयारी के संबंध में समीक्षा करते हुए सभी कार्य जल्द शुरू कर समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। विधायक श्री साहू ने राजिम कुंभ कल्प मेला को भव्य तरीके से आयोजित करने सभी व्यवस्था अच्छे से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संभाग आयुक्त श्री कावरे ने रायपुर, महासमुंद, धमतरी सहित गरियाबंद जिले के अधिकारियों को मेला के संबंध में समन्वय कर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जिले के अधिकारियों को मेला के संबंध में दिए गए दायित्वों को तत्परता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक  संतोष उपाध्याय, उप संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग  प्रतापचंद पारख सहित वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

मेला स्थल को जोड़ने बनेंगी सड़क

बैठक में संभाग आयुक्त श्री कावरे ने बताया कि राजिम मेला 12 से 26 फरवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी। गंगा आरती स्थल से नए मेला स्थल तक नदी किनारे कनेक्टिंग रोड का निर्माण किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं के आने-जाने में आसानी होगी। इसके लिए उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही घाट निर्माण, मरम्मत एवं आसपास साफ सफाई भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

संत समागम एवं गंगा आरती होगा पुराने स्थल में –

बैठक में बताया गया कि पुराने स्थल में केवल संत समागम एवं गंगा आरती का आयोजन होगा। इसके अलावा सभी आयोजन एवं गतिविधियां नए मेला स्थल में आयोजित की जाएगी। पुराने स्थल पर कोई भी अस्थाई दुकान लगाने की अनुमति नहीं होगी। सभी अस्थाई दुकान नई जगह पर लगाई जाएगी। संभाग आयुक्त श्री कावरे ने नए स्थल पर लगने वाले मीना बाजार एवं पार्किंग स्थल के लिए टेंडर प्रक्रिया के लिए जरूरी कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुकानों का आबंटन एसडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित के द्वारा की जाएगी। इसके लिए भी तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए।

विभागों को सौंप गए दयित्व-

राजिम कुंभ कल्प की तैयारी के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पेयजल आपूर्ति, अस्थाई शौचालय निर्माण, पाइपलाइन एवं पानी टंकी की तैयारी समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को अस्थाई अस्पताल सहित पर्याप्त मात्रा में एंबुलेंस एवं अन्य मेडिकल सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार विद्युत विभाग को लाइटिंग की व्यवस्था, पुलों पर लाइटिंग के साथ सजावट, मेला स्थल में टावर लाइट एवं पार्किंग स्थल में लाइट आदि की व्यवस्था के निर्देश दिए गए। वन विभाग को बांस बल्ली की व्यवस्था, जलाऊ लकड़ी, साधुओं के लिए कुटिया निर्माण के लिए घास की व्यवस्था के निर्देश दिए गए। खाद्य विभाग को नया मेला स्थल में पर्याप्त संख्या में दाल भात केंद्र खोलने खोलने के निर्देश दिए गए।  पुलिस विभाग को सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्था, सीसीटीवी, कंट्रोल रूम एवं फायर ब्रिगेड आदि की व्यवस्था के लिए निर्देश दिए गए। नगरीय प्रशासन विभाग को साफ सफाई, कचरा निष्पादन, डस्टबिन की पर्याप्त संख्या सहित मंदिर एवं धार्मिक स्थलों का रंग रोगन एवं साफ सफाई के निर्देश दिए गए।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version