कांग्रेस बताती है 55 हजार करोड़ बकाया मुख्यमंत्री मांग रहे सिर्फ 13 सौ करोड़

5 गुनी ज्यादा रकम के लिए पीएम का आभार मानें कांग्रेस

सागर बत्रा

रायपुर (गंगा प्रकाश):- भाजपा मीडिया प्रदेश प्रभारी सी.ए अमित चिमनानी ने कांग्रेस से सवाल किया है कि भाजपा की केंद्र सरकार ने जो मनमोहन सरकार से पांच गुना राशि छत्तीसगढ़ को दी है उसके लिए मुख्यमंत्री ने क्या  प्रधानमंत्री मोदी जी को धन्यवाद दिया भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आये दिन झूठशास्त्र का वाचन करते हुए जीएसटी क्षतिपूर्ति की बकाया राशि 14 हजार करोड़ बताती है और यह राशि देने की मांग करती है जबकि मीडिया के माध्यम से जानकारी लगी कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वयं प्रधानमंत्री जी को 13 सौ करोड़ का आंकड़ा बताया है अब  कांग्रेस पार्टी की बात पर भरोसा करें या मुख्यमंत्री की बात पर,यह कांग्रेस तय कर ले कि मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे हैं या कांग्रेस पार्टी उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल झूठ और लूट कर रही है भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कहा कि कोयला लेवी के मामले से राज्य सरकार स्वयं सुप्रीम कोर्ट गई हुई है फिर बार बार इस विषय पर कांग्रेस राजनीति किस हिसाब से करती है चार साल से झूठ पर झूठ बोल रहे हैं अब नए साल में कांग्रेस झूठ बोलना बंद करे और

 केंद्र से लंबित राशि को लेकर जो झूठ बोलते रहे हैं,उसके लिए माफी मांगें। उन्होंने कहा कि लगातार रटते रहे हैं कि 55 हजार करोड़ केंद्र से लेना है और जब मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री से मिले तो केवल 1300 करोड़ की मांग की चिमनानी ने कहा कि केंद्र सरकार से 4 वर्ष में मनमोहन सरकार से 5 गुना राशि मिलने पर भी केंद्र को धन्यवाद देने की बजाय गंदी राजनीति की जा रही है यही कांग्रेस का असल चरित्र है नए साल में इसका पुनः प्रमाण मिला है।गौरतलब है कि केंद्र में  कांग्रेस सरकार के रहते छत्तीसगढ़ को 10 वर्षो में लगभग केवल 84 हजार करोड़ रु मिले और मोदी सरकार ने 4 वर्षो में ही 1 लाख 70 हजार से ज्यादा की राशि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को दे दी है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version