बीजापुर (गंगा प्रकाश)। थाना तर्रेम अंतर्गत ग्राम चिन्नागेल्लूर के जंगलो में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सीआरपीएफ और एसटीएफ की सयुंक्त टीम चिन्नोगेलुर के जंगल की ओर सर्चिंग अभियान पर मंगलवार सुबह रवाना हुई थी। इसी बीच चिन्नागेलुर के जंगल में घात लगाकर बैठे नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर बीजीएल से हमला किया गया। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में अपने को कमजोर पड़ता देख नक्सली मौके से भाग खड़े हुए। जवानों ने मौके की सर्चिंग के दौरान 5 नग बीजीएल बरामद किया है। बीजापुर एसपी अंजनेय वाष्णेय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सभी जवान सुरक्षित हैं, इलाके की सर्चिंग जारी है।
There is no ads to display, Please add some
