गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विश्णुदेव साय एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के 183 नगरीय निकाय क्षेत्रों में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति स्थापना कर अटल परिसर बनाने की घोशणा का स्वागत एवं धन्यवाद करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यादव सहित समस्त भाजपा पार्शद एवं नेताओं ने कहा कि भाजपा की सरकार का बहुत सही फैसला है। इस नेक कार्य के लिए प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी स्थानीय विधायक रोहित साहू, पूर्व विधायक संतोश उपाध्याय के योगदान की भी सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की देन है छत्तीसगढ़ प्रदेश का निर्माण करना उन्हीं के शासनका में बिना कोई मांग के भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की। इस निर्णय से स्व. अटल जी को प्रदेश की ओर से सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मूर्ति स्थापना से छत्तीसगढ़ की जनता हमेशा युगदृश्टा अटल जी के आदर्श जीवन को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करेगी। श्री यादव ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी नगरीय निकाय में अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति स्थापना के लिए 45.5 करोड़ की मंजूरी दी है प्रत्येक नगर निगमों में 50 लाख, नगर पालिका को 30 लाख एवं नगर पंचायत को 20 लाख रूपये दिये जायेंगे तथा मूर्ति पत्थर के बजाय धातु निर्मित होगी इसमें कोई लापरवाही न हो इसका भी आदेश दिया गया। जगदीश यादव नगर पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री विश्णुदेव साय से आग्रह किया कि दूसरे चरण में ग्राम पंचायत स्तर पर भी अटल जी की मूर्ति स्थापना की घोशणा की जावें।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version