नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 : जिले में मतदान के लिए लोगों में दिखा गजब का उत्साह

नए मतदाताओं, बुजुर्गों, महिलाओं ने भी प्राथमिकता से किया मतदान

मतदाता मित्र सहित केंद्रों में छाया, पानी एवं बैठक व्यवस्था से मतदाता हुए लाभान्वित

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत जिले के 6 नगरीय निकायों में मतदान करने हेतु मतदाताओं में गजब का उत्साह दिखा। मतदान केन्द्र के बाहर सभी वर्ग के मतदाताओं में भारी उत्साह रहा। मतदान केन्द्रों में सुबह से ही मतदाताओं की लम्बी-लम्बी कतारे लगी थी। जिला प्रशासन द्वारा मतदान केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी। पहली बार वोट डालने वाले युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों एवं महिलाओं ने भी प्राथमिकता के साथ वोट दिया। प्रशासन द्वारा विकसित की गई सुविधाओं के चलते मतदान के लिए बुजुर्गों में भी जोश और जुनून दिखा। मतदाता मित्र सहित केंद्रों में छाया, पानी एवं बैठक व्यवस्था से सभी मतदाता लाभान्वित हुए। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन के द्वारा मतदाताओं को मतदान करने के लिये प्रोत्साहित करने हेतु विशेष अभियान चलाये गये थे। जिसके परिणाम स्वरूप मतदाताओं में मतदान करने हेतु विशेष उत्साह दिखाई दिया।

 

बुजुर्गों एवं नए मतदाताओं ने भी किया उत्साह के साथ मत का दान

– कलेक्टर दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में चलाए गए सघन मतदाता जागरूकता अभियान का आज सुखद परिणाम देखने को मिला। जिले के सभी वर्ग के मतदाताओं के साथ-साथ बुजुर्गों एवं नए मतदाताओं युवक-युवतियो ने भी तत्परता से मतदान किया। राजिम के 75 वर्षीय दिव्यांग मीणा यादव, गरियाबंद की 85 वर्षीय शकुंतला सोनी ने मतदान केन्द्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें केन्द्र में स्थित मतदाता मित्रों ने वोट डालने में सहायता की। इसी प्रकार नगर पंचायत कोपरा की निवासी तेजस्विनी निषाद एवं तनु प्रिया, प्राची साहू ने भी पहली बार मतदान कर उत्साहित नजर आए। गर्मी को देखते हुए मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों में पेयजल की भी व्यवस्था की गई थी। साथ ही धूप से बचाव के लिए छायादार शेड भी बनाये गये थे। मतदाताओं की सहायता के लिए मतदाता सहायता केन्द्र भी बनाये गये थे। जिससे मतदाताओं को मदद मिली। मतदान केन्द्रों में सेल्फी जोन भी बनाया गया था। मतदाता वोट डालने के पश्चात सेल्फी भी लिए।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version