कलेक्टर प्रभात मलिक और नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने फीता कटकर किया शुभारंभ

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)– नगर के कान्हा कल्ब मैदान में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय नपा अध्यक्ष एवं राइसमिल एसोसिएशन ट्राफी का भव्य उद्घाटन किया गया। कलेक्टर प्रभात मलिक और नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। मैच की पहली सर्विस भी उन्होने की। इस अवसर पर उनके साथ प्रमुख रूप से कान्हा क्लब के कोच जीडी उपासने व अपर कलेक्टर अविनाश भोई, एसडीएम भूपेंद्र साहू भी उपस्थित थें। प्रतियोगिता का पहला मैच भिलाई और केरल के बीच खेला गया।

इस अवसर पर कलेक्टर प्रभात मलिक ने कहा की नगर में खेल के प्रति युवाओं की जागरूकता सराहनीय है। गरियाबंद में राष्ट्रीय स्तर के वालीबाल प्रतियोगिता के आयोजन निश्चित ही यहां के लोगों में वालीबाल के प्रति जो प्रेम है उसे प्रदर्शित करता है। इस अवसर पर कलेक्टर मालिक ने आयोजनकर्ता और देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों को अपनी शुभाकाना दी। इस दौरान कलेक्टर ने मालिक ने कान्हा क्लब के मैदान की भी तारीफ की। कहा की राष्ट्रीय स्तर के मैच के लिए मैदान की बेहतर तैयार किया गया है। इससे खिलाड़ियों में मैच खेलने में रोमांच पैदा होगा। इस अवसर पर उन्होंने बताया की नगर में खेल के विकास के लिए जिला प्रशासन भी प्रयासरत है। युवाओं के प्रोत्साहन के लिए इंडोर और आउटडोर स्टेडियम के जीर्णोधार के साथ ही यहां नए ग्राउंड भी बनाए जा रहे है। 

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने कहा कि गरियाबंद में युवाओं में प्रतिभा की कमी नही है। राष्ट्रीय स्तर के वालीबाल प्रतियोगिता के आयोजन ने उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा। इस अवसर पर पहला मैच भिलाई और केरल की त्रिवेंद्रम के टीम के बीच खेला गया। 

ज्ञात हो कि नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन एवं राइस मिल एसोसिएशन के सौजन्य से कान्हा क्लब मैदान में 24 से 26 फरवरी तक तीन दिवसीय राष्ट्र स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। देश के दिग्गज खिलाड़ियो से सजी आठ राज्यो की सर्वश्रेष्ठ टीम प्रतिस्पर्धा के लिए यहां पहुची है। जिसमें छत्तीसगढ़ के अलावा, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडीशा, आंध्रप्रदेश, केरल की टीम शामिल है। इनके बीच सुपर लीग मुकाबला होगा। जिसके बाद टॉप फोर के बीच सेमीफाइलन और फाइनल मुकाबला होगा। विजेता टीम को 50 हजार तथा उपविजेता टीम को 25 हजार रूपए प्रदान किए जायेंगे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप नगर पालिका के जनप्रतिनिधि, नगर के गणमान्य नागरिक, कान्हा क्लब के सदस्य और खिलाड़ी सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version