पं श्रवण कुमार दुबे
-चकरभाठा (गंगा प्रकाश)। नगर पंचायत बोदरी के मेंन रोड में रहेंगी मोड़ से लेकर रेलवे स्टेशन तक पूरे 2 किलोमीटर तक दुकानदारी करने वाले व्यापारियों ने मेन रोड पर अपने अपने दुकान के सामने बांस बल्ली गड़ाकर avm सामान रखकर रोड को जाम कर दिया है जिससे वाहनों एवम राहगीरों को आने जाने में परेशानी होती है जिसके कारण जाम की स्थिति हमेशा बनी रहती है चकरभाठा में हवाई सेवा के शुरू हो जाने से लोगों को इसी मेन रोड से हवाई सफर करने के लिए पहुंचना होता है लेकिन सड़क पर व्यापारियों द्वारा कब्जा हो जाने से इस रोड पर ट्रैफिक हमेशा जाम रहता है जिसको ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत बोदरी द्वारा पूरे अपने दल बाल के साथ गुरुवार को अतिक्रमण चलाया गया एवम रोड में व्यापारियों द्वारा बांस बल्ली लगाकर कब्जा किए हुए सड़क पर से खदेड़ा गया और दो दिन का समय सामान हटा लेने के लिए और नगर पंचायत अधिकारी द्वारा रोड को क्लियर करने का हिदायत दिया गया दो दिन के अंदर व्यापारियों द्वारा रोड से अतिक्रमण नहीं हटाने पर कड़ी कारवाही करने का सभी व्यापारियों को चेतावनी भी दिया गया जिसके फलस्वरूप आज दो दिन बीत जाने के बाद भी व्यापारी बात नही मान रहे है और मेन रोड में जाम की स्थिति वैसी की वैसी बनी हुई है जिसके बारे में नगर पंचायत अधिकारी से पूछा गया तो उनका कहना था की सोमवार को हमारे द्वारा जे सी बी बुलाकर अतिक्रमण को हटाया जाएगा और जो भी व्यापारी बात को नही मानेगा उसके अतिक्रमण दायरे में आने वाले सभी समानों को जब्त कर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही किया जाएगा एवम रोड को हवाई पट्टी तक जाने के लिए क्लियर किया जाएगा ।
There is no ads to display, Please add some
