गरियाबंद (गंगा प्रकाश) – बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने अपने जन्मदिन के अवसर पर एक साथ नगर को विकास की कई सौगाते दी। इस अवसर पर मेमन नगर के सिविल लाइन में प्रदेश के पहले महिला जिम (व्यायाम शाला) का लोकार्पण किया। एक साल पहले मेमन ने इसके निर्माण की घोषणा की थी। इसके साथ ही सिविल लाइन मैदान में बच्चों के मनोरंजन एवं खेल कूद के लिए लगाये गये विभिन्न आकर्षक झूलो तथा निर्मित पाथ-वे का भी उन्होंने उद्घाटन किया। इसके बाद सदर बाजार मार्ग लगाए गए नए स्ट्रीट लाइट का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, पूर्व अध्यक्ष मिलेश्वरी साहू, सभापति आसिफ मेमन, गुलेश्वरी ठाकुर, वंश गोपाल सिन्हा, पार्षद संदीप सरकार, रितिक सिन्हा, विमला साहू, नीतू देवदास, ज्योति साहनी, सांसद प्रतिनिधि प्रहलाद ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उनके साथ मौजुद थे। 

विकास कार्यो के लोकापर्ण के बाद नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फु मेमन ने पालिका परिवार और प्रबुध्द नागरिको के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। सभी उन्हे केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। सभापति गुलेश्वरी ठाकुर ने पुष्पगुच्छ से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि मेरे लिए यह गर्व की बात है कि आज जन्मदिन के अवसर पर मुझे नगर को विकास की नई सौगात देने का अवसर मिला है। लोकार्पित महिला जिम, पाथवे और किड्स प्ले जोन का लाभ नगर के महिला, बुजर्ग और बच्चो को मिलेगा। इसके शुभारभ से सिविल लाइन में चहल-पहल भी बढ़ेगी। मेमन ने कहा कि आज खेल, शिक्षा, समाज, राजनीति, रोजगार व्यवसाय हर क्षेत्र मंे महिलाए, पुरूष के समान ही आगे बढ़ रही है। किसी क्षेत्र में पीछे नही रही है। गरियाबंद में खेल और शिक्षा महिला वर्ग अग्रणी है, अब महिला जिम खुलने से उन्हे फीट रहने में मदद मिलेगी। 

इसके पहले नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फु मेमन के जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थको में खासा उत्साह देखने को मिला। नगर के सिविल लाइन, कान्हा क्लब, स्टार युवा गु्रप, गांधी मैदान सहित कई स्थानो में समर्थको ने मेमन का जन्मदिन धूमधाम मनाया। उनसे केक कटवाते हुए जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाए दी। इस दौरान कान्हा क्लब और स्टार युवा गु्रप ने आतिशबाजी से तथा वालीवाल खिलाड़ियो ने पुष्पवर्षा और तालियो की गड़गड़ाहट से उनका जोशीला स्वागत किया। इस अवसर पर मेमन ने खिलाड़ियो को कीट का भी वितरण किया। मेमन ने अपने सभी मित्रो, शुभचितको और समर्थको का उनके स्नेह और उत्साह के लिए आभार भी जताया।  

उल्लेखनीय है कि गरियाबंद में नगर पालिका अध्यक्ष के बड़ी संख्या में समर्थक है। युवा और तेज तर्रार जनप्रतिनिधि होने के चलते मेमन युवाओ सहित हर वर्ग में काफी चहेते है। यही कारण है कि उनके जन्मदिन पर हर वर्ग मंे उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता नरेन्द्र देवांगन, सत्यप्रकाश मानिकपुरी, हरीश ठक्कर, विजय साहू, रमेश मेश्राम, शाबिर खान सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी थे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version