नगर पालिका, जनपद के बाद अब जिला पंचायत पर भी भाजपा का परचम, गरियाबंद पूरी तरह भाजपामय

 

गौरी शंकर कश्यप बने जिला पंचायत अध्यक्ष, लालिमा ठाकुर निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनी गईं

 

विधायक रोहित साहू बोले—जनता ने मोदी की गारंटी और विष्णुदेव साय के नेतृत्व पर मुहर लगाई

 

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी मज़बूत पकड़ साबित कर दी है। नगर पालिका, जनपद पंचायत के बाद अब जिला पंचायत में भी भाजपा ने निर्विरोध जीत दर्ज की है। भाजपा समर्थित उम्मीदवार गौरी शंकर कश्यप को जिला पंचायत अध्यक्ष और लालिमा ठाकुर को उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ पूरा गरियाबंद जिला भाजपामय हो गया है।

 

सुबह से चला सस्पेंस, दोपहर को हुआ फैसला

 

आज सुबह से ही जिले में गहमागहमी का माहौल था। राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज थीं, लेकिन दोपहर 12:30 बजे भाजपा की ओर से अंतिम निर्णय लिया गया और पार्टी ने निर्विरोध अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए गौरी शंकर कश्यप और लालिमा ठाकुर के नाम पर मुहर लगा दी। इसके साथ ही गरियाबंद जिला पंचायत में भाजपा की सशक्त उपस्थिति दर्ज हो गई।

 

विधायक रोहित साहू बोले—जनता ने पीएम मोदी और सीएम विष्णुदेव साय की गारंटी पर मोहर लगाई

 

विधायक रोहित साहू ने इस जीत को जनता का भाजपा पर भरोसा बताते हुए कहा,

“नगर पालिका, जनपद और अब जिला पंचायत चुनाव में जनता ने भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनता ने विकास की राजनीति को चुना है। केंद्र और राज्य सरकार गांव, गरीब और किसानों सहित हर वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही है। भाजपा ने जो वादे किए, उन्हें पूरा किया, यही वजह है कि जनता ने पूरे जोश के साथ हमें आशीर्वाद दिया है।”

 

अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप—“पार्टी ने जो विश्वास जताया, उस पर खरा उतरूंगा”

 

निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए गौरी शंकर कश्यप ने इस बड़ी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,

“मैं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को नमन करता हूं, जिन्होंने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर विश्वास जताकर यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि उनके विश्वास पर खरा उतरूं और पार्टी की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करूं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में हमने यह चुनाव जीता है, उनके मार्गदर्शन के लिए आभार प्रकट करता हूं।”

 

उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर—“हर वर्ग के हित के लिए काम करूंगी”

 

निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनी गईं लालिमा ठाकुर ने कहा,

“भाजपा ने जो आशीर्वाद और दायित्व मुझे सौंपा है, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगी। मैं जनता के हित में हर संभव प्रयास करूंगी, ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में जिले को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में यह जीत संभव हुई, उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती हूं।”

 

जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर—“कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली जीत”

 

भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने इस जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत और पार्टी नेतृत्व की रणनीति का परिणाम बताते हुए कहा,

“गरियाबंद जिले में भाजपा की यह शानदार जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम और शीर्ष नेतृत्व के सटीक मार्गदर्शन का नतीजा है। सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को बधाई, जिन्होंने भाजपा की विचारधारा को स्वीकार करते हुए हमें विजयी बनाया।”

 

भाजपा की मजबूत पकड़, जिले में विपक्ष का सूपड़ा साफ

 

नगर पालिका, जनपद और जिला पंचायत में भाजपा की निर्णायक जीत ने यह साफ कर दिया है कि जिले में पार्टी की पकड़ मजबूत है। पंचायत स्तर से लेकर जिले की सत्ता तक भाजपा ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। इस जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है और जिले में पार्टी का परचम लहराने का जश्न मनाया जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version