गुरुचरण सिंह राजपूत
धरमजयगढ़ (गंगा प्रकाश)। ठप पड़े नगर के विकास कार्य को लेकर आज नगर पंचायत धरमजयगढ़ के भाजपा पार्षद के दलों ने आज मंडल अध्यक्ष गोकुल नारायण यादव के नेतृत्व में सीएमओ के नाम एक ज्ञापन सौंपा है इस दौरान उन्होंने बताया की धरमजयगढ़ नगर के सभी विकास कार्य ठप्प पड़े हुए है जिसमे बिजली पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए वार्डवासी तरस रहे है उन्होंने आगे बताया की उनकी प्रमुख मांगो में से पीएम आवास में चल रहे भ्रष्टाचार,शहरी क्षेत्रों की गलियों के सड़को की मरम्मत,पेयजल व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दे शामिल है,ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान नगर पंचायत उपाध्यक्ष टार्जन भारती मंडल अध्यक्ष गोकुल नारायण यादव,युवा मोर्चा अध्यक्ष शशि पटेल,पार्षद टीकाराम पटेल सहित अन्य पार्षद और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some
