सिहावा विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन को नई पहचान, विधायक अंबिका मरकाम के प्रयासों से नरहरा जलप्रपात को मिला पर्यटन क्षेत्र का दर्जा

 

कृष्णा दीवान

धमतरी (गंगा प्रकाश)। सिहावा विधानसभा क्षेत्र की समृद्ध प्राकृतिक धरोहर को संरक्षित और विकसित करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है  विधायक अंबिका मरकाम जी के सतत प्रयासों के फलस्वरूप नराहर जलप्रपात को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

 

पर्यटन विकास को गति देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत, नरहरा जलप्रपात के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विस्तार हेतु ट्रैकिंग पथ, सोलर लाइटिंग, रेलिंग अपग्रेडेशन, बाथिंग ज़ोन, वॉच टॉवर, साइनेज बोर्ड, रेस्टिंग ज़ोन जैसे महत्वपूर्ण निर्माण कार्य किए जाएंगे। इसके लिए ₹18.19 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।

 

इसके अतिरिक्त, माडमसिल्ली जलाशय को भी राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल किया गया है। यहां वॉटर स्पोर्ट्स सुविधाओं सहित अन्य पर्यटन अवसंरचनाओं का विकास किया जाएगा, जिससे सिहावा विधानसभा क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान मिलेगी।

 

इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए विधायक अंबिका मरकाम जी ने कहा –

 

“सिहावा विधानसभा क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध है। मेरा हमेशा से यह प्रयास रहा है कि हमारे क्षेत्र के ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों को संरक्षित कर उन्हें पर्यटन के लिए विकसित किया जाए। नरहरा जलप्रपात और माडमसिल्ली जलाशय को पर्यटन क्षेत्र का दर्जा मिलने से न केवल हमारे क्षेत्र की पहचान बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। पर्यटन विकास से हमारी संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक सशक्तिकरण को भी मजबूती मिलेगी


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version