कलेक्टर डॉ जगदीश सोनकर ने प्रयास करके, इसे महोत्सव का स्वरूप प्रदान किया है

खैरागढ़ (गंगा प्रकाश)-ऐतिहासिक नर्मदा मेला महोत्सव का शुभारंभ यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्र की विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने क्षेत्र की खुशहाली की कामना करते हुए, इस ऐतिहासिक महोत्व का उद्घाटन, मां नर्मदा की आरती के साथ किया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता मां नर्मदा सेवा समिति के संरक्षक लाल टाकेश्वर शाह खुसरो ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथिगण एवं कलेक्टर डॉ.जगदीश सोनकर मंच पर उपस्थित हुए।छत्तीसगढ़ सरकार की हमेशा से यह मंशा रही है कि हमारी प्राचीन छत्तीसगढ़ी संस्कृति व परंपरा पुष्पित और पल्लवित हो। यही कारण है कि संस्कृति, मूल्य, मान्यताओं, आंचलिक खेलों, मेला, मड़ई को शासन ने प्रोत्साहन दिया है। केसीजी जिला मुख्यालय से लगभग 24 किलोमीटर दूरी पर नर्मदा चौक, चकनार में प्रतिवर्ष माघी पूर्णिमा को नर्मदा मेला के रूप में मनाया जाता है। स्थल पर तीन दिनों तक मेला का आयोजन किया जाता है और श्रद्धालु रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेते है। इस वर्ष केसीजी जिला बनाने के बाद कलेक्टर डॉ. जदगीश सोनकर ने प्रयास करके, इसे महोत्सव का स्वरूप प्रदान किया है प्रथम दिवस नर्मदा मेला महोत्सव का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि की आसंदी से खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने कहा कि छ.ग. की संस्कृति और संस्कार का विकास नर्मदा मेला महोत्सव जैसे कार्यक्रम के माध्यम से होता है, इसे निरन्तर जारी रखे।” वहीं कार्यक्रम के अध्यक्ष और समिति के संरक्षक लाल टाकेश्वर शाह खुसरो ने इस महोत्सव को नई दिशा देने के लिए केसीजी कलेक्टर की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि- युवा कलेक्टर डॉ. सोनकर ने मेला को नई दिशा और सकारात्मक आयाम दिया है, क्षेत्र की जनता की ओर से उनका हृदय से आभार।इसके पूर्व माँ नर्मदा सेवा समिति के अध्यक्ष बी. आर. सिन्हा ने अतिथियों के समक्ष स्वागत उद्बोधन में स्थल की ऐतिहासिकता का उल्लेख किया। लोक कलाकार रिखी क्षत्री के नेतृत्व में भिलाई की 40 सदस्यीय लोकरागिनी के दल ने रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को बांधे रखा। अतिथियों ने इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। आयोजन समिति के द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह, मोमेंटो देकर सम्मनित किया। कार्यक्रम के अंत मे आभार प्रदर्शन सरपंच डोगेन्द्र सोरी ने किया। इसी तारतम्य में द्वितीय दिवस छालीवुड कलाकार अनुज शर्मा का शानदार कार्यक्रम इसी मंच पर होगा अतिविशिष्ट अतिथियों में नीना विनोद ताम्रकार, अध्यक्ष जनपद पंचायत छुईखदान, ललित महोबिया, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत छुईखदान, भुनेश्वर साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष छुईखदान सहित विशिष्ट अथिति के रूप में जिला पंचायत सदस्य ममता राजेश पाल, निर्मला विजय वर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी मोतीलाल चंदेल, रामकुमार पटेल, अशोक जंघेल, प्रकाश महोबिया, सुरेंद्र जयसवाल, कामदेव जंघेल, पार्तीका संजय महोबिया, लियाकत अली, गुलशन तिवारी, क्रान्ति ताम्रकार, भृगेश यादव, गोकुल चंदेल, बलदाऊ जंघेल, प्रमोद सिंह ठाकुर,अय्यूब कुरैशी, चरनश्याम साहू सहित  आयोजन समिति के सभी सदस्य अन्य जनप्रतिनिधि, दर्शकगण, मीडिया के साथी आदि कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित थे।इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त कलेक्टर प्रकाश राजपूत, डिप्टी कलेक्टर आभा तिवारी, छुईखदान एस.डी.एम. रेणुका रात्रे, तहसीलदार नेहा ध्रुव, नायब तहसीलदार मनीषा देवांगन और अमरदीप अंचल,  विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी शिक्षा डॉ. के.वी. राव, जनसम्पर्क प्रभारी डॉ. मक़सूद एवं अन्य सम्बंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। मंच संचालन प्यारे लाल साहू ने किया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version