तालाब में मिला नर कंकाल, क्षेत्र में फैली सनसनी
कृष्णा दीवान
धमतरी (गंगा प्रकाश)। नगरी ब्लॉक के ग्राम गोरेगांव में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के माता तालाब से एक अज्ञात नर कंकाल बरामद किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने तालाब में कुछ असामान्य दिखाई देने पर इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही नगरी थाना प्रभारी सरद ताम्रकार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कंकाल को तालाब से बाहर निकालकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी सरद ताम्रकार ने बताया कि नर कंकाल की शिनाख्त और मौत के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह कंकाल कितने समय पुराना है और किसका है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
पुलिस द्वारा मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और धमतरी से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाए गया ताकि कंकाल की पहचान और मृत्यु के कारणों का पता लगाया जा सके।
There is no ads to display, Please add some
