4 आईएएस,1आईपीएस,1आईएफएस,अधिकारी करेंगे ग्रामीण क्षेत्र का अध्ययन

हरदीप छाबड़ा

मोहला मानपुर अं.चौकी(गंगाप्रकाश)- वर्ष 2021 बैच के यूपीएससी के चयनित अधिकारी मैदानी प्रशिक्षण और अनुसंधान के लिए लाल बहादुर राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी से नवगठित जिला मोहला मानपुर अं.चौकी के मोहला ब्लाक के ग्राम गोटाटोला पहुँचे हुए है,इस दल में 6 प्रशिक्षणार्थी है ,जिनमे 4 आईएएस,1 आईपीएस,1 आईएफएस अधिकारी है।इन सभी को मोहला ब्लाक के ग्राम गोटाटोला गाँव मे जिला प्रशासन ने ठहराया है।ये सभी यहां ग्रामीण क्षेत्रों के बारे में अध्ययन कर रहे है।

प्रशासनिक व्यवस्था की पहली इकाई गाँव से इन्होंने शुरुआत की है।

बता दें कि 2021 बैच के अधिकारी देश के विभिन्न राज्यो के निवासी है,ये सभी एक साथ ग्रामीण क्षेत्र पर अध्ययन करके 31 अक्टूबर को पूरी जानकारी गुजरात मे होने वाले कार्यक्रम में देंगे।यँहा गाँव में ये अधिकारी ग्रामीण परिवेश में रह रहे है और ग्रामीणों के बीच बैठकर सभी जानकारी भी इकठ्ठा कर रहे है।इस दल में ट्रेनी आफिसर विद्यामारी श्रीधर तथा इनके दल में ए प्रभंजन रेड्डी,गामिनी सिंगला,राहुल,राजेश कुमार मौर्य,शिवांगी गोयल शामिल है।

यूपीएससी के ट्रेनी आफिसर ने बताया कि हम ग्रामीण स्तर भारतीय व्यवस्था को जानने समझने आये है ,छत्तीसगढ़ में ट्रेनिंग के लिए पहली बार आये है लेकिन यँहा आकर ग्रामीणों के बीच रहकर बहुत ही अच्छी अच्छी जानकारी हमे मिली है,यँहा के लोगो ने बहुत सम्मान दे रहे है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version