लखनपुर (गंगा प्रकाश)। विधानसभा क्षेत्र लुण्ड्रा के नवनिर्वाचित विधायक प्रबोध मिंज आज 16 दिसंबर दिन शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नरकालो पहुंच स्व0 प्रसन्न सिंह के अंत्येष्टि संस्कार में शामिल हुए,इस दौरान विधायक मिंज ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए मृतात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किया। दरअसल सेवानिवृत्त शिक्षक प्रसन्न सिंह का कल 15 दिसम्बर दिन शुक्रवार को अस्पताल में देहावसान हो गया था।स्व0 प्रसन्न सिंह भाजपा कार्यकर्ता विक्रम सिंह के पिता हैं।
पंचायत वासियों ने विधायक मिंज के सम्मुख मुक्ति धाम शेड निर्माण तथा निर्मला घाट एवं मुक्ति धाम तक सीसी सड़क, चबुतरा निर्माण, कराये जाने पेशकश की जिसके स्वीकारोक्ति में विधायक प्रमोद मिंज ने तत्काल फोन के जरिए जंप मुख्य कार्यपालन अधिकारी लखनपुर को ग्राम नरकालो में मुक्ति धाम शेड निर्माण तथा अन्य दूसरे कार्य कराये जाने के निर्देश दिये। विधायक द्वारा मुक्ति धाम के लिए पहल किये जाने पर पंचायतवासी काफी खुश हुये।
सेवानिवृत्त शिक्षक स्व0 प्रसन्न सिंह का अंतिम संस्कार नरकालो मुक्ति धाम में किया गया। अपने पिता को मुखाग्नि छोटे पुत्र विक्रम सिंह ने दिया।अत्येषठी संस्कार में क्षेत्रीय विधायक के साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, अजीत सिंह, राधे श्याम ठाकुर, चन्द्रिका यादव, कुलभूषण सिंह (गुड्डा),गिरीश सिंह,तमाम भाजपा कार्यकर्ता सहित आसपास के ग्रामीण काफी संख्या में शरीक रहे।
There is no ads to display, Please add some
