सूरजपुर (गंगा प्रकाश)। जिले के भटगांव विधानसभा सीट से ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद भाजपा की नवनिर्वाचित विधायक लक्ष्मी राजवाड़े ने विधायक पद की शपथ ले ली है। विधायक लक्ष्मी राजवाड़े को प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम ने शपथ दिलाई है। इस दौरान लक्ष्मी राजवाड़े ने महिला आरक्षण बिल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद कहा है। इस विधेयक से महिलाओं की राजनीति में हिस्सेदारी भी बढ़ेगी। भाजपा की नवनिर्वाचित विधायक लक्ष्मी राजवाड़े ने शपथ ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए भटगांव विधानसभा की जनता का आभार जताया है और विधानसभा में विकास तेजी से हो इसके लिए पूरी कोशिश करूंगी। आपको बता दें कि भटगांव विधानसभा सीट से लक्ष्मी राजवाड़े ने कांग्रेस पार्टी से दो बार के विधायक पारसनाथ राजवाड़े को हराकर 43,963 मतों के बड़े अंतराल से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है जो की पूरे सरगुजा संभाग में जीत की आंकड़ा के दृष्टिकोण से भटगांव विधानसभा सबसे अधिक है। उन्होने विधिवत विधानसभा की सदस्यता ग्रहण कर लिया है।
नवनिर्वाचित विधायक लक्ष्मी राजवाड़े ने ली विधायक पद की शपथ, कहा- अधूरे काम होंगे पूरे, जनता की सुविधाओं के लिए करूंगी हर काम
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
