मनोकामना ज्योति कलश से जगमगाए मंदिर

भागवत दीवान 

कोरबा(गंगा प्रकाश) । सोमवार से नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है ।इसी के साथ पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान की गई हैं ।वहीं अधिकांश स्थानों में षष्ठी और सप्तमी को मां की मूर्ति स्थापित होगी । नवरात्रि की शुरुआत पर देवी मंदिर भी मनोकामना ज्योति कलश से जगमगा उठे हैं ।9 दिनों तक ऊर्जाधानी माता रानी की भक्ति में डूबा रहेगा ।इस दौरान जगह जगह धार्मिक आयोजनों अनुष्ठान भी आयोजित होंगे।

शहर में दो साल के बाद दुर्गा पूजा और दशहरे की रौनक लौटेगी। दुर्गोत्सव को लेकर तैयारी चल रही थी। शहर में 15 से 20 से ज्यादा बड़े भव्य पंडाल सज रहे हैं। पंडालों में कहीं प्रतिपदा तो कहीं षष्ठी तो कहीं सप्तमी से प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। देवी मंदिरों में 26 सितंबर से नवरात्रि की विशेष पूजा शुरू हो गई है। अधिकांश मंदिरों में रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। सोमवार सुबह घट स्थापना की गई। इसके साथ मंदिर परिसर मनोकामना ज्योत से जगमग हो गए। नवरात्रि के साथ ही त्योहारों को सीजन शुरू होगा। बाजार में भी इसकी रौनक दिखेगी। शहर के ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स, कपड़ा और रियल इस्टेट बाजार ग्राहकों को आकर्षित करने की पूरी तैयारी कर रहा है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version