भागवत दीवान 

कोरबा (गंगा प्रकाश)।  हरदीबाजार पुलिस चौकी में नवरात्रि, दशहरा ईद, व दीपावली उत्सव के मद्देनजऱ शांति समिति की बैठक तहसीलदार रविशंकर राठौर ,चौकी प्रभारी मयंक मिश्रा की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव दिये। नवरात्रि पर्व पर हरदीबाजार में इस बार बस स्टैंड, बगीचापारा,पुरानी बस्ती मंच, ज्वारा चौक एवं दशहरा मैंदान में श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन होना है । वही ग्राम रेंकी,रलिया में आयोजित दशरहा के संबंध में शांति व सौहार्दपूर्ण मनाने पुलिस गस्त करने पर चर्चा हुई ।साथ ही ग्राम रलिया के दशरहा उत्सव पर रात्रि को अमगांव चौक व बजरंग चौक पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने,शराब पीकर बाईक,वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही करने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में विधायक प्रतिनिधि रमेश अहिर,जनपद सदस्य व सभापति कटघोरा श्रीमती प्रभासिंह तंवर, हरदी बाजार प्रेस क्लब संरक्षक बाबूराम राठौर,जगदीश अग्रवाल, अध्यक्ष राजाराम राठौर,उपाध्यक्ष विनोद उपाध्याय, सचिव निलेंद्र राठौर, ब्लाक अध्यक्ष युवा कांग्रेस कमेटी हरसेन महंत,आशीष यादव,मयंक राठौर,हबीब खान,पंकज ध्रुवा,विक्की जायसवाल, मन्नु राठौर,मो.रफीक खान,चंद्रभान सिंह,संजय कैवर्त,सहित अन्य गणमान्य नागरिक व चौकी स्टाफ उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version