कोपरा सेवा केन्द्र मे ब्रह्माकुमारीयो का पूजन आरती के साथ किया गया सम्मान
गरियाबंद/कोपरा/राजिम (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले के कोपरा नगर पंचायत की प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र में नवरात्र के अवसर पर संस्थान के सदस्यो ने अव्यक्त दैवीय शक्ति स्वरूपा मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती को याद कर पूजन आरती के साथ बाल ब्रह्माचारिणी, तपस्विनी, वरदानी मूर्त, राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी बहनो का सम्मान किया।स्थानीय सेवा केन्द्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी कुन्ती दीदी ने कहा कि पूरे भारत में मां दुर्गा का अष्ट शक्तिधारिणी स्वरूप में वंदन एवं पूजन हो रहा है। जरुर उन्होंने ऐसा कोई कल्याणकारी कार्य किया जिससे संसार का उद्धार हुआ। उन्होने कहा कि मां जगदंबा ने सर्वशक्तिमान परमात्मा शिव से अपने सर्व संबंध जोड़कर उनकी सर्वशक्तियों को अपने में आत्मसात किया। मानव- मन से आसुरी शक्तियों अर्थात नकारात्मक एवं विकारी संकल्पों का नाश किया। यही वजह है कि दुर्गुणों को मिटाने वाली मां दुर्गा को सभी अपनी भावनाएं अर्पित करते हैं। इसी क्रम मे राजीम मुख्य सेवा केन्द्र की प्रभारी राजयोगीनी पुष्पा दीदी सहित गरियाबंद से ब्रह्माकुमारी बिंदुदीदी,खड़मा से ब्रह्माकुमारी अंशु दीदी,कौन्द्केरा से ब्रह्माकुमारी तारणी दीदी,अम्लिपदर की चन्द्रकला ,रसेला की ब्रह्माकुमारी लेखनी बहन का सेवाकेन्द्र की सभागार के मंच पर विराजित कर सभी के सम्मान में चुनरी, हार,तिलक,ताज आदि से सजाया गया।बच्चों ने नृत्य कर के सभी का स्वागत एवम माता की महिमा का गुणगान किया l इस अवसर पर मुख्य सेवा केन्द्र से पधारी वरिष्ठ राज योगिनी पुष्पा दीदी ने अपने आशीर्वचन मे कहा कि कहा कि नवरात्र का त्योहार हमें नारी – सम्मान की प्रेरणा देता है। हमें संदेश देता है कि हमें अपने अंदर के अवगुणों, आसुरी शक्तियों का नाश करना है। हर व्यक्ति के अंदर सद्गुण और अवगुण दोनों हैं। मां दुर्गा हमें शक्ति प्रदान करती है दुर्गुणों का नाश करने की। तभी जीवन में खुशहाली आ सकती है और सुख-शांतिमय जीवन का अनुभव कर सकते हैं।वही सभी दीदियों ने अपनी वरदानी वाणी से एक एक शक्ति की अनुभूति कराई ।सभी दीदीयो को ईश्वरीय सौगात अर्पित की गई सभा में सैंकड़ों भाई बहनों की उपस्तिथि रही ।सभी ने ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया है।
There is no ads to display, Please add some
