छुरा (गंगा प्रकाश)। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु नि:शुल्क कोचिंग संकुल केंद्र छुरा में प्रारंभ की गई। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के.एल. मतावले द्वारा व्यवस्थित रूप से संचालन हेतु संकुल प्राचार्य एन.सी. साहू को नोडल अधिकारी एवं शंकर लाल यदु को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सहायक नोडल अधिकारी शंकर लाल यदु, प्रधानपाठिका सबीना नाज, विषय विशेषज्ञ अर्जुन धनंजय सिन्हा, रोहित नेताम, मीना यादव एवं सुनीता देवांगन द्वारा चयन परीक्षा हेतु उपस्थित बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। समन्वयक यदु ने इस अवसर पर बच्चों को ओएमआर शीट भरना सिखाया एवं प्रवेश परीक्षा तैयारी हेतु महत्वपूर्ण टिप्स दिया। तार्किक प्रश्नों को हल करने के सरल तरीकों से अवगत कराया। सबीना नाज ने परीक्षा की तैयारी हेतु बच्चों को कठिन अभ्यास हेतु प्रेरित किया। गणित के प्रश्नों को हल करने के सूत्र बताया। विषय विशेषज्ञों द्वारा मॉडल प्रश्नपत्र एवं ओएमआर शीट द्वारा हिंदी, गणित तार्किक प्रश्नों का अभ्यास कराया गया। यह नि:शुल्क कोचिंग प्रत्येक शनिवार को सुबह 8:30 से 11:30 तक संकुल केंद्र में संचालित की जावेगी।
There is no ads to display, Please add some
