अजय चक्रधारी

सूरजपुर (गंगा प्रकाश)। जनपद पंचायत सूरजपुर में नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सिंह मरकाम को पद एवं गोपनीयता की दिलाई गई शपथ जनपद पंचायत सभा कक्ष में सीईओ बिनोद सिंह के द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई जहां जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी सहित समस्त जनपद सदस्य एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे शपथ ग्रहण समारोह के बाद नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सिंह मरकाम ने उपस्थित सभी गणमान्य जनों का आभार व्यक्त करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि मैं अपने संपूर्ण जनपद पंचायत क्षेत्र में पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचने की कोशिश करूंगी और प्रयत्न रहेगा की सूरजपुर जनपद पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति प्रदान करने की कोशिश करूंगी नव नियुक्त अध्यक्ष को भाजपा आदिवासी मोर्चा जिला महामंत्री दरोगा सिंह एवं दुर्गा शंकर जायसवाल एम एस मरकाम डॉ अजय चक्रधारी नंदू यादव पप्पू पटेल लीलू गुप्ता मंडल अध्यक्ष विश्रामपुर जनपद सदस्य सूरजपुर शिवभजन सिंह मरकाम ने नव निर्वाचित अध्यक्ष महोदय को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव सदस्य फूल बसिया राजवाड़े उषा यादव रामबाई ललन सिंह बसंती बाबूलाल राजवाड़े सुखदेव सोनवानी पूर्व जनपद अध्यक्ष जलाल सिंह शैलेश जयसवाल दिनेश राजवाड़े दरोगा सिंह राजेश्वर तिवारी सहित सभा कक्ष में उपस्थित आरईएस स्वास्थ्य विभाग महिला बाल विकास कृषि विभाग सहित अन्य विभाग के उपस्थित सभी लोगों ने नवनिर्वाचित जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सिंह मरकाम को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version