जयपुर (गंगा प्रकाश)। एक विदेशी महिला को गलत तरीके से छूने और उसे छेड़ने वाले व्यक्ति को राजस्थान के बीकानेर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को कहा कि वह एक शिक्षक है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वह ऑटो-रिक्शा चालक नहीं है, जैसा कि पहले कहा गया था, बल्कि निजी कॉलेज में एक टीचर है।

आरोपी बीकानेर के ओखा कस्बे का रहने वाला है और उसका नाम कुलदीप सिंह सिसौदिया है। दो दिन पहले ही उसकी नियुक्ति एक निजी कॉलेज में अंग्रेजी शिक्षक के पद पर हुई थी। उसने अंग्रेजी में डबल एमए किया है और नौकरी की तलाश में जयपुर में था। यहां उसे यह पर्यटक मिली और उससे बात करने लगा और उसे गलत तरीके से छुआ भी। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, वह नोखा वापस आ गया और अपनी मूंछें साफ कर लीं ताकि उसकी पहचान न हो सके। हालांकि, गुप्त सूचना मिलने पर जयपुर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने वीडियो में पहनी हुई टोपी और टी-शर्ट जब्त कर ली है।

इंग्लैंड निवासी थी महिला

डीसीपी योगेश गोयल ने बताया कि उधर विधायकपुरी थाना पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद विदेशी महिला की जानकारी जुटाई। विदेशी महिला सिंधीकैम्प के पास एक होटल में ठहरी थी। होटल के दस्तावेज से पता चला कि महिला इंग्लैंड निवासी है और यहां घूमने आई थी। वीडियो के आधार पर विधायकपुरी थानाधिकारी ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया। आरोपी को जयपुर लाने के बाद पूछताछ की जाएगी।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version