रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। रायगढ़ के गांधीनगर वार्ड 33 में धर्मांतरण को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। इस वार्ड में एक घर में लंबे समय से हर रविवार को प्रार्थना सभा का आयोजन होता आ रहा है, जिसमें समाज विशेष के लोग नियमित रूप से भाग लेते हैं। लेकिन हाल ही में बजरंग दल को इस प्रार्थना सभा की जानकारी मिलने पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बजरंग दल के सदस्यों का आरोप है कि इस सभा में धर्मांतरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने मौके पर हल्ला बोलते हुए जोरदार नारेबाजी की और घर के अंदर जाकर छानबीन करने की मांग उठाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन भी तत्काल मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। हालांकि, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घर में छानबीन करने और धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रशासन पर दबाव डाला।

https://gangaprakash.com/wp-content/uploads/2024/11/1001197774.mp4

प्रशासन और पुलिस ने मामले को शांत कराने का प्रयास करते हुए दोनों पक्षों से बात की और विवाद को सुलझाने की कोशिश की। अधिकारियों का कहना है कि वे पूरे मामले की जांच करेंगे और अगर धर्मांतरण से जुड़े कोई ठोस सबूत मिलते हैं तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 

स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद से भय और असमंजस का माहौल है। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि धर्मांतरण के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है। मामले को लेकर शहर में चर्चाओं का दौर जारी है, और इसने स्थानीय राजनीति और समाज में एक नई बहस को जन्म दे दिया है।

बता दे की मकान से लगभग 80- 90 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकालकर पुलिस अपने साथ ले  गई, जिसमें लगभग 95% हिंदू महिलाएं हैं जो बेहद गरीब तबके से हैं। तथा इस प्रार्थना सभा में कई लोग दिव्यांग बच्चे भी शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version