भागवत दीवान

कोरबा(गंगा प्रकाश)। दर्री थाना अंतर्गत निवास करने वाली एक नाबालिक बालिका दिनांक 8/9/22 को दोपहर ट्यूशन जाने के नाम से घर से निकली और देर  तक वापस घर नही आने पर घर वालो ने पतासाजी  किया।बालिका देर शाम घर पहुंची जहां घर वालो के पूछने पर गोल मोल जवाब देने पर उसके मां बाप ने थाने आकर घटना की जानकारी दिए। इस दौरान थाना दर्री की एएसआई अनिता खेस और महिला आरक्षक शीतला उइके ने बालिका से पूछताछ की तब उसने कोरबा निवासी राजकमल नामक लड़के के साथ जाना बताया।बालिका का कथन cwc में कराए जाने पर उसने राजकमल नाम के लड़के के द्वारा कोरबा ले जाया जाना और एमपी नगर में एक मकान में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाना बताया।लड़की के इस कथन की जानकारी होने पर नगर निरीक्षक विवेक शर्मा ने तत्काल पुलिस अधीक्षक  संतोष सिंह को घटना से अवगत कराया। कोरबा एसपी  ने तत्काल अपराध दर्ज कर बालिका के साथ ऐसा गलत कृत्य करने वाले आरोपी युवक की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। दर्री पुलिस ने asp अभिषेक वर्मा  दर्री csp  के मार्गनिर्देशन में आरोपी राजकमल की पतासाजी करते हुए उसे कोरबा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। नाबालिक बालिका के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा रहा है।पुलिस अधीक्षक  संतोष सिंह ने परिजनों और बालको से अपील की है, की वे सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय सावधानी रखें और अपरिचितो से संपर्क न बढ़ाएं, ताकि कोई आपके साथ किसी प्रकार की घटना या अपराध घटित न कर सके। दर्री पुलिस की इस कार्रवाई में asi अनिता खेस, आरक्षिका शीतला उईके, आरक्षक ओमप्रकाश, गजेंद्र रजवाड़े, अशोक चौहान, अजयरत्न संतोष देवांगन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version