सूरजपुर (गंगा प्रकाश)। ग्राम पंचायत गेतरा के हल्का पटवारी द्वारा ग्राम के ही एक नाबालिक आदिवासी युवती से अश्लील हरकत करने के मामले को लेकर जनजाति गौरव महिला समाज के द्वारा सूरजपुर एसपी को सौंपा गया ज्ञापन
पुलिस अधीक्षक को सौपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि पटवारी मोहम्मद सैयद रजा के द्वारा गेतरा ग्राम के एक नाबालिक यूवती से अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ कर अपमानित किया गया मामले की शिकायत सूरजपुर अ जा क थाने में दर्ज कराया गया मामला इतना गंभीर होने के बावजूद अभी तक अ जा क थाना के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया गया है ना ही अब तक उक्त हल्का पटवारी द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है जिससे पीड़ित परिवार काफी अपमानित महसूस कर रहे हैं
इसके पूर्व भी जनजाति गौरव महिला समाज के द्वारा सूरजपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए हल्का पटवारी सैयद रजा की गिरफ्तारी की मांग की गई थी जिस पर अब तक कोई अमल नहीं किया गया है जनजाति गौरव महिला समाज सूरजपुर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सूरजपुर से मांग करती है कि जल्द से जल्द उक्त हल्का पटवारी की गिरफ्तारी हो एवं बर्खास्तगी की कार्यवाही की जाए 15 दिवस के अंदर मांग पूरा नहीं होने पर जनजाति गौरव महिला समाज उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी
ज्ञापन सौंपने वालों में जनजाति गौरव महिला समाज के जिलाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सिंह लक्ष्मी राजवाड़े राजेश महलवाला मार्तंड साहू सरोज साहू किशन देवांगन शंभू प्रसाद आदि शामिल रहे
There is no ads to display, Please add some
