गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बड़े चुनावी रणनीतिकारों में शुमार नितिन नबीन को छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव में प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। इनके प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, अशोक राजपूत, पूनम यादव, दीपक श्रीवास, जगदीश यदु आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनको हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव से हम छत्तीसगढ़ लोकसभा क्षेत्र की सभी 11 की 11 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 400 पार के संकल्पों को पूरा करेंगे। इसके लिए बीजेपी के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। क्योंकि पीएम मोदी की सभी गारंटियों को विष्णुदेव की सरार ने तीन महीने में पूरा कर इतिहास रच दिया है। जनता में मोदी की गारंटी की लहर चल रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा नितिन नबीन जी के मार्गदर्शन में इस बार विधानसभा चुनाव की तरह ही लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेंगे।
There is no ads to display, Please add some
