श्रीमति कमला दीवान
जांजगीर चांपा समीपस्थ गौरव ग्राम अफरीद के ब्राह्मण समाज के प्रतिष्ठित एवं रेल्वे स्टेशन चांपा के सामने शांति नगर निवासी श्री बंशीधर दीवान की माताजी श्रीमति कमला दीवान धर्मपत्नी स्व० रघुनाथ धर दीवान का आकस्मिक निधन हो गया है। वे धार्मिक प्रवृत्ति की थीं , उन्होंने पिछले साल ही चार धाम की यात्रा के साथ पूरे कार्तिक माह भर वृंदावन धाम में पूजा – आराधना की थीं। वे अपने पीछे बेटे – बहू और नाती पोतों का भरा पूरा परिवार छोड़ गई। उनका अंतिम संस्कार आज प्रात: दस बजे भैंसा बाजार स्थित हसदेव नदी के तट पर मुक्तिधाम चांपा में किया जायेगा। पुरी शंकराचार्यजी द्वारा संस्थापित संगठन पीठ परिषद , आदित्यवाहिनी – आनन्दवाहिनी एवं गो सेवा संगठन सहित कई संगठनों ने उन्हें अपनी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की है।
There is no ads to display, Please add some
