गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ रोजगार सहायक संघ के बैनर तले फिंगेश्वर ब्लॉक के रोजगार सहायक विगत 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं। पर अब तक शासन प्रशासन के कान में किसी तरह जूं भी नहीं रेंगा। 2 सूत्रीय मांग नियमितकरण व नियमितीकरण होते तक पंचायत नियमावली 1966 लागू करने की अपनी मांग को मनवाने रोजगार सहायक संघ विगत वर्षों से लगे हुए हैं। कैबिनेट के मंत्री कवासी लखमा द्वारा विगत वर्ष अप्रैल में हुए हड़ताल में आश्वस्त किया गया। कि समस्त रोजगार सहायकों को 9540 रुपए मासिक मानदेय दिया जाएगा। लेकिन आज पर्यंत तक जनसंपर्क विभाग के पोस्टरों में ही दिया जा रहा है। जनपद पंचायत फिंगेश्वर के अध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ साहू धरना स्थल पर पहुंचकर रोजगार सहायकों की मांग को जायज बताते हुए अपने लेटरपेड सरकार को अपना पत्र प्रेषित करने समर्थन दिया गया। उन्होंने कहा कि रोजगार सहायक ग्राम पंचायतों में लोगों को रोजगार मुहैया कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं किंतु ग्राम विकास में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका है आपकी जायज मांग सरकार को जल्द ही पूरा करना चाहिए। श्रीमती साहू को रोजगार सहायकों द्वारा सम्मान कर अपनी दयनीय समस्याओं से अवगत कराया गया ग्राम रोजगार सहायक संघ जिला के सरक्षक देवलाल भारती ने बताया कि रोजगार सहायकों को मनरेगा के अतिरिक्त अधिकतर वे निर्वाचन का काम आदि अन्य सभी कार्यों में लगा दिया जाता है।किंतु आज खुद हमारा भविष्य खतरे में हैं। सरकार वादा करके भी बेसुध पड़ी हुई है। अनिश्चितकालीन धरना में संघ के अध्यक्ष घासीन साहू उपाध्यक्ष पवन साहू सचिव उमेश ध्रुव देवेंद्र साहू दीपक साहू अनिल खेमन सियाराम प्रेमलाल मिनेंद्र हेमदा आड़े माधुरी कुंती साहू नीलेश दामिनी चमेली साहू सुमन वर्मा आदि उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version