मैनपुर (गंगा प्रकाश)। छ.ग. दैनिक वेतन भोगी वनकर्मचारी संघ जिला गरियाबंद पंजीयन क्रमांक 548 के द्वारा दिनांक 13/11/2022 दिन रविवार को प्रांताध्यक्ष कमल नारायण साहू एवं प्रदेश महामंत्री रामकुमार सिन्हा जी की उपस्थिति में बैठक में आये सभी सदस्यों की सहमति से जिला गरियाबंद के कार्यकारणी सदस्यों एवं पदाधिकारियों मनोनित किया गया। जिसमे जिला अध्यक्ष यशवंत सिन्हा कार्यकारणी जिला अध्यक्ष अनंत नागेश, जिला संरक्षक मनोज दीक्षित एवं प्रदीप राजपूत, जिला उपाध्यक्ष चन्द्र विजय साहू एवं भुवन राम यादव, वनमंडल अध्यक्ष कमल साहू, जिला सचिव लखन राम नागेश सह सचिव ज्योति यादव, कोषाध्यक्ष गोरेलाल यादव, मिडिया प्रभारी उमेश नागवंशी एवं लाल बहादुर मिलेपारिया कार्यकारणी सदस्य कमलेश रामटेके, कन्हैया लाल यादव, भुनेश्वर साहू, परमेश्वर यादव, संतोष वैष्णव कृष्ण प्रधानी लेखराम यादव श्रीमति रमशीला सोनवानी, समारू राम साहू हैं।
ज्ञात हो की संगठन द्वारा राज्य स्तरीय हड़ताल दिनांक 20/08/ 2022 से 22/09/2022 तक नियमितिकरण एवं स्थायीकरण करने हेतु शासन से मांग किया गया। जिसमें की हड़ताल को स्थगन किया गया है। आगामी हड़ताल की स्थिति निर्मित होने एवं शासन को अपनी मांग पूरा करने हेतु उपस्थित पदाधिकारियों / सदस्यों के समक्ष विचार विर्मश कर रणनीति तैयार किया गया।
There is no ads to display, Please add some
