‌ कलेक्टर ने बेहतर गुणवत्ता के साथ, समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

‌खैरागढ़ (गंगा प्रकाश)- केसीजी कलेक्टर डॉ जगदीश सोनकर ने खैरागढ़ के वार्ड नंबर 3, गंजीपारा में निर्माणाधीन वाटर फिल्टर प्लांट के औचक निरीक्षण करने पहुँचे। उन्होंने खैरागढ़ जल आवर्धन योजना के प्रगति का जायजा लिया तथा गुणवत्ता के साथ व समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। ज्ञात हो कि जल शोधन की गुणवत्ता को ध्यान में रखकर अत्यंत जीर्ण हो चुके पुराने सिस्टम की जगह नया सिस्टम निर्माण किया 0जा रहा है।

इस जल शोधन संयंत्र क्षमता- 6.50 एम एल डी जो कि वर्ष 2050 और आबादी लगभग 55000 के अनुसार डिजाइन की गई है। जल शोधन संयंत्र का 95% कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा शेष कार्य आगामी दो महीनों में पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके साथ स्थल पर ही इनटेक वेल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसे आगामी 2 महीनों में पूर्ण कर लिया जाएगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार उच्च क्षमता वाले जलागार – परियोजना के अंतर्गत सिविल लाइन में 5 लाख लीटर एवं पिपरिया में 35000 लीटर के जलागार का निर्माण स्वीकृत था जो कि पूर्ण कर लिया गया है। पाईप लाईन विस्तार कार्य – परियोजना के अंतर्गत खैरागढ़ क्षेत्र में आने वाले सभी 20 वार्डो में पाईप लाईन विस्तार का स्वीकृति था, जिसे कि लगभग पूर्ण कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त जल शोधन संयंत्र से खैरागढ़ के विभिन्न वार्ड में उपस्थित जलागारों तक भी पाईप लाईन विस्तार किया जा रहा है, जिसे भी लगभग पूर्ण कर लिया गया है। विभिन्न वार्डो में बिछाई गई पाईप लाईन डिस्ट्रीब्यूशन मेंस एवं जल शोधन संयंत्र से विभिन्न वार्ड के जलागार तक बिछाई गई पाईप राइजिग मेंस की कुल लम्बाई लगभग 80 किलोमीटर है, जिसका कि लगभग 99 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा शेष कार्य भी आने वाले 2 या 3 महीनों में पूर्ण कर लिया जावेगा।उक्त परियोजना की प्रगति के अनुसार लक्ष्य में शामिल सभी कार्य अप्रैल 2023 तक पूर्ण कर लिए जाएगें। ताकि खैरागढ़ नगरवासियों को शुद्ध पेयजल मिल सके। इस दौरान कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी खैरागढ़ सूरज सिदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खैरागढ़ चित्रदत्त दुबे, जिला जनसंपर्क कार्यालय से डॉ. मक़सूद और सहायक परियोजना अधिकारी प्रकाश तारम उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version