आदर्श आचरण संहिता लागू होते ही सभी टीम एक्टिव रहकर करेंगे कार्य

कलेक्टर आकाश छिकारा ने ईईएम, एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी, वीवीटी दल के प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिए निर्देश

गरियाबंद(गंगा प्रकाश) कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के सुचारू संपादन के लिए निर्वाचन व्यय निगरानी समिति, उड़न दस्ता दल, स्थैतिक निगरानी समिति, वीडियो निगरानी समिति एवं वीडियो अवलोकन समिति के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षण में कहा कि निर्वाचन के सफलतापूर्वक संपादन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। साथ ही समिति के सदस्यों को निश्चित दायित्व सौंप गए हैं। उन्होंने इन दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश सभी अधिकारी कर्मचारियों को दिए। साथ ही सभी दल के सदस्यों को आदर्श आचरण संहिता लागू होते ही सक्रिय रहकर निर्वाचन के कार्यों को संपादित करने के भी निर्देश दिए। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में सभी दलों को उनके दायित्वों को विस्तार से समझाया गया। साथ ही प्रशिक्षण में बताए गए बातों को बारीकी से समझने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल, अपर कलेक्टर अविनाश भोई सहित सभी एसडीएम और ईईएम, एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी एवं वीवीटी दल में शामिल अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।

    जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स बंटी राय एवं गौतम कुर्रे ने प्रशिक्षण में चुनाव प्रचार के दौरान उम्मीदवार द्वारा मुद्रित पाम्पलेट, पोस्टर, बैनर की शुल्क की जानकारी के साथ ही प्रचार में उपयोग होने वाहनों, पंडाल, शामियाना, कुर्सी, माईक, बेरियरों एवं चेक पोस्टों से गुजरने वाले वाहनों की जांच की रिकॉर्डिंग एवं वीडियोग्राफी सहित अवैध शराब, रुपए एवं सामान पर निगरानी रखने तथा निर्धारित प्रपत्र में दैनिक प्रतिवेदन भेजने आदि के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण में बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए चुनावी व्यय हेतु अधिकतम 40 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। प्रशिक्षण में उम्मीदवारों द्वारा अवैध खर्च को रोकने के लिए प्रमुख कानूनी प्रावधानों और उम्मीदवारों के चुनाव खर्च का लेखा-जोखा रखने, चुनाव उपरांत उनके द्वारा किए गए व्यय के संबंध में शपथ पत्र एवं सभी वाउचरों की मूल प्रतियों के सत्यापन के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण में चुनाव व्यय अनुवीक्षण के लिए गठित दल को वीडियो निगरानी दल एवं वीडियो अवलोकन दल से प्राप्त रिपोर्ट अनुसार लेखा मिलान एवं सत्यापन के बारे में भी बताया गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अग्रवाल ने कहा कि स्थैतिक निगरानी दल, उडऩदस्ता दल, वीडियो निगरानी दल, वीडियो अवलोकन टीम तथा व्यय लेखा दल अच्छी तरह प्रशिक्षण प्राप्त करें। प्रशिक्षण में चुनाव के दौरान आमजनों से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेकर कार्यवाही करने के बारे में बताया गया। साथ ही  सी-विजिल ऐप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समय सीमा में एक्टिव होकर वस्तु स्थिति का पता लगाने और शिकायत का निरीक्षण कर निराकरण करने के बारे में ऐप के माध्यम से डेमो करके भी दिखाया गया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version