मैनपुर (गंगा प्रकाश):- आयुष विभाग छत्तीसगढ़  शासन द्वारा मैनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत हरदीभाठा मे एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय निशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था, शिविर के आयोजन मे मुख्यातिथि के रूप मे आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव, विशेष अतिथि के रूप मे ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भोला जगत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता खेदू नेगी,टीकम कपिल, मैनपुर उपसरपंच अनीश सोलंकी उपस्थित थे शिविर मे उपस्थित अतिथियों का आयुष विभाग के डॉक्टरो के द्वारा गुलाल लगाकर स्वागत किया गया स्वागत के पश्चात अतिथियों के द्वारा धनवंतरी भगवान व होम्योपैथी के जनक डॉ हेर्नमेन कि छायाचित्र कि पूजा अर्चना कर किया गया,  इस अवसर पर शिविर प्रभारी डॉ सुमन भागची ने बताया कि शासन के आदेश के तहत ब्लाक स्तर आयुष शिविर का आयोजन कर जनता को इसका लाभ दिलाकर रोग मुक्त स्वस्थ शरीर बनाना है आज के शिविर मे कुल 415 लोगो को ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यातिथि  आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव ने ने कहा कि छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस कि भूपेश सरकार के द्वारा सबसे ज्यादा फोकस शिक्षा व स्वास्थ्य पर कर रही है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी कि मंशा है कि प्रदेश कि जनता को स्वास्थ्य को लेकर किसी प्रकार कि परेशानी न हो इसलिए कांग्रेस सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियो को प्रदेश के कोने कोने तक भेजकर घर बैठे लोगो का बेहतर इलाज का इंतजाम कर रही है, वही कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विशेष अतिथि ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भोला जगत ने कहा कि आयुर्वेद का अर्थ है आयु अर्थात जीवन,वेद का मतलब है जीवन जीने का कला यह जानना आवश्यक है जिसके द्वारा आयु जीवन से संबंधित ज्ञान प्राप्त हो वह आयुर्वेद है आयुर्वेद विश्व की प्राचीनतम चिकित्सा प्रणालियों में से एक है आयुर्वेद भारतीय आयुर्विज्ञान की वह शाखा है जिसका संबंध मानव शरीर को निरोग रखने रोग हो जाने से रोग मुक्त करना प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ जीवन जीने के लिए आयुर्वेद के नियम को जतन करना चाहिए, इस अवसर पर शिविर प्रभारी डॉ सुगन बगघी, डॉ मिथलेश ठाकुर,  डॉ विनोद कुमार ठाकुर, डॉ राजकुमार कन्नौजे, डॉ संतराम , डॉ मोहन लाल ठाकुर, बालाराम ध्रुव औषधालय सेवक, मेशकुमार निषाद औषधालय सेवक,संतोषी ध्रुव औषधालय सेवक, सहित बडी संख्या मे ग्रामीणजन उपस्थित थे


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version