गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। मेघा संकुल स्तरीय एफएलएन प्रशिक्षण संकुल सेंदर में द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 16 अगस्त से प्रारंभ होकर 18 अगस्त को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का शुरुआत संकुल प्राचार्य मेघा ठाकरे संकुल समन्यवक पुरानिक ध्रुव गेंदु राम पटेल मास्टर ट्रेनर कोमल चंद्र साहू एवं उपस्थित शिक्षकों के द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर भी प्रज्वलित कर किया गया। स्वागत गीत शिक्षण का नीतू दीवान व सरस्वती वंदना शिक्षिका लता ध्रुव द्वारा प्रस्तुत किया गया। वहीं शिक्षक गीता साहू द्वारा प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ संकुल प्राचार्य मेघा ठाकरे द्वारा प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्यादा हासिल करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। बाकी की शिक्षा नीति तभी प्रसंगिक होगी जब बच्चे यह बुनियादी कौशल हासिल करेगें। किंतु पूरे भारतवर्ष में 5 करोड़ से अधिक बच्चे बुनियादी कौशल प्राप्त नहीं कर पाए हैं। संकुल समन्यवक पुरानिक ध्रुव ने कहा कि सभी मन लगाकर प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने अपने विद्यालय में इसका प्रयोग करते रहें। बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान सभी बच्चे हासिल कर सके। तत्पश्चात मास्टर ट्रेनर कोमलचंद साहू द्वारा तीन दिनों तक होने वाले प्रशिक्षण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हम दीक्षा एप के माध्यम से निष्ठा 3.0 अंतर्गत मॉड्यूलर 01 से 12 तक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। लेकिन उनके सही तरीके से प्रयोग नहीं करने के कारण यह प्रशिक्षण आप सभी को दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान आकस्मिक निरीक्षक करते हुए सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हेमंत साहू ने बताया कि एफ एल एन के लक्ष्य एवं उद्देश्य 2026 – 27 तक प्राप्त करना है। नेप 2020 के अंतर्गत 5 + 3 + 3 + 4 को बताया गया। उन्होंने कहा मिशन में बच्चों के समग्र विकास तथा ध्यान केंद्रित किया गया। इसलिए विकास के सभी क्षेत्रों में जुड़ी दक्षताओं के लिए सीखने के लिए प्रतिफल दिए गए हैं। प्रशिक्षण को गंभीरता पूर्वकग्रहण करें इसे हल्के में ना लेते हुए प्रशिक्षण के माध्यम से कठिनाइयां व समस्या का निराकरण करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की बात कही। संकुल प्राचार्य पूरनलाल साहू ने कहा कि नीव मजबूत करना ही एफ एल एन प्रशिक्षण का उद्देश्य है। प्राथमिक स्तर पर कक्षा चार एवं पांच में हिंदी व गणित विषयों में विद्यार्थियों के लर्निंग गैप को समाप्त करने के बाद मूलभूत भाषाई व गणितीय कौशल विकास के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने आगे व्यक्तित्व विकास के बारे में बताते हुए कहा कि हर व्यक्ति जन्म से अनूठा है। सभी में कुछ ऐसा है जो हमें औरों से अलग करता है। व्यक्तित्व विकास के विकास में वंशानुगत एवं वातावरण गत सभी घटकों का प्रभाव पड़ता है। व्यक्तित्व किसी प्रकार का व्यवहार है व्यक्तित्व एक कलाकृति के समान होना चाहिए। प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हेमंत साहू अनिल ध्रुव संकुल प्राचार्य मेघा ठाकरे पूरनलाल साहू संकुल समन्यवक में पुरानिक ध्रुव गैंदु राम पटेल मास्टर ट्रेनर कोमल चंद्र साहू शिक्षण नंदकुमार साहू टिकेश्वर ध्रुव वीरेंद्र साहू हिरावन साहू मिथुन मरकाम देवेश कुमार साहू लता ध्रुव शकुन गिलहरे रंजना ढीढ़ी विद्या बोर्झा लोकेश्वरी साहू नेहा भोंसले तीरथ राम साहू नंदकुमार जोशी नीतू दीवान भूनेश्वरी कंवर नंदकुमार पटेल तिलेश्वरी ढीढ़ी पार्वती ध्रुव कृपाराम ध्रुव प्रदीप कुमार साहू गोपाल सोनवानी उत्तम देवांगन गीता साहू सुशीला ध्रुव व संकुल केंद्र बिजली केंद्र व बेलर के शिक्षक उपस्थित थे।
नींव मजबूत करना ही एफ एल एन प्रशिक्षण का उद्देश्य सेंदर में मेघा संकुल स्तरीय एफ एल एन प्रशिक्षण संपन्न
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
