नेशनल गेम्स उत्तराखंड में महासमुंद जिले की चांदनी साहू ने व्यक्तिगत इवेंट में रजत पदक जीता एवं टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता।

महासमुंद जिले की खिलाड़ी चांदनी साहू ने नेशनल गेम्स उत्तराखंड में तीरंदाजी व्यक्तिगत इवेंट में रजत पदक एवं टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता।

महासमुंद की चांदनी एवं पद्मा साहू नेशनल गेम्स उत्तराखंड में हुए शामिल।

 

महासमुंद (गंगा प्रकाश)। 38 वें नेशनल गेम्स उत्तराखंड का आयोजन देहरादून उत्तराखंड में आयोजित हैं। जिसमें तीरंदाजी खेल में दिनांक 1 से 7 फरवरी 2025 तक छत्तीसगढ़ की भागीदारी रही। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी चांदनी साहू ने व्यक्तिगत इंडियन राउंड में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 4 फरवरी को ही फ़ाइनल में प्रवेश कर पदक पक्का कर लिया था। एवं टीम इवेंट में कांस्य पदक के लिए उत्तराखंड से 7 फरवरी को मैच खेला जाना था। छत्तीसगढ़ की तीरंदाजी बालिका टीम ने पहले टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतने में सफल रहे उसके बाद शाम को खेले गए मैच में चांदनी ने व्यक्तिगत इंडियन राउंड में रजत पदक जीता। महासमुंद जिले की चांदनी साहू ने नेशनल गेम्स उत्तराखंड में 2 पदक जीतने में सफल रही। इससे पहले चांदनी ने राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में जीता था रजत पदक एवं नेशनल गेम्स उत्तराखंड के लिए क्वालीफाई किया था। महिला खिलाड़ी चांदनी साहू पिता बलदेव साहू ग्राम मौलीमुडा ग्राम पंचायत कसहीबहरा से हैं जो वर्तमान में एक्सीलेंसी सेंटर बहतराई बिलासपुर में तीरंदाजी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं हैं। चांदनी नेशनल गेम्स उत्तराखंड में तीरंदाजी खेल के इंडियन राउंड में शामिल हुई तथा छत्तीसगढ़ से चांदनी के इंडियन राउंड में फ़ाइनल में प्रवेश करने की सूचना मिलने से बागबाहरा महासमुंद में खुशी की लहर देखने को मिला। जिला अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल ने कहा कि महासमुंद जिले को तीरंदाजी में लगातार उपलब्धियां मिल रही हैं जो खिलाड़ियों के कड़े परिश्रम, प्रशिक्षक, खेलों इंडिया तीरंदाजी प्रशिक्षक की मेहनत और जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे के विशेष सहयोग का परिणाम है। बिहाझर बागबाहरा से नेशनल गेम्स उत्तराखंड तक का सफर – ग्राम मौलीमुड़ा की बेटी चांदनी साहू पिता बलदेव साहू ने अपने भाई के साथ बॉल आश्रम बिहाझर में तीरंदाजी अभ्यास करने आती थीं उनके पिता राजमिस्त्री हैं। बॉल आश्रम बिहाझर से अपना तीरंदाजी प्रशिक्षण प्रारंभ किया जहां से खेल की जानकारी, खेल कौशल में वृद्धि व खेल में अच्छे प्रदर्शन करते हुए जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होती रहीं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने में सफल रही एवं नेशनल गेम्स के लिए क्वालीफाई किया साथ ही ग्राम बिहाझर बागबाहरा की पद्मा साहू तीरंदाजी संघ बागबाहरा जिला महासमुंद की खिलाड़ी खेलों इंडिया एक्सिलेंस सेंटर बिलासपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर पद्मा का चयन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नेशनल सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस सोनीपत हरियाणा के लिए हुआ। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन कर नेशनल गेम्स के लिए क्वालीफाई किया। बागबाहरा कि बेटियों ने आज महासमुंद और छत्तीसगढ़ के साथ देश में अपना नाम रौशन करके दिखाया है। छात्रावास अधीक्षक बाल आश्रम पुनेंद्र चंद्राकर ने दोनों खिलाड़ियों को प्रेरित कर तीरंदाजी खेल की शुरुआत कराया था। वर्ष 2024 में चांदनी का चयन खेलों इंडिया की एक्सीलेंसी सेंटर बेहतराई बिलासपुर में हुआ जहां रहकर खेल का अभ्यास करते हुए 1 वर्ष में ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होकर रजत पदक जीतने में सफल रहीं और नेशनल गेम्स उत्तराखंड के लिए क्वालिफाई किया। चांदनी कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के साथ ही मिनी नेशनल चैंपियनशिप, नार्थ जोन चैंपियनशिप एवं इस वर्ष सीनियर नेशनल में रजत पदक जीतने में सफल रही हैं। महासमुंद जिले का यह उपलब्धि भरा वर्ष रहा।

 

पदक जीतने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह सहित प्रशंसकों ने दी बधाई-

 

चांदनी के 38 वें नेशनल गेम्स उत्तराखंड में टीम इवेंट में कांस्य पदक एवं व्यक्तिगत इवेंट में रजत पदक जीतने पर जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, भारतीय तीरंदाज़ी संघ उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका, प्रदेश सचिव आयुष मुरारका, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, जिला तीरंदाजी संघ अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवन कुमार साहू, डॉ. पुनेंद्र चंद्राकर छात्रवास अधीक्षक बाल आश्रम बिहाझर, दीपक मंडावी, खेल प्रशिक्षक पिरित साहू, अरविंद छाबड़ा, संजय पटेल, सोमनाथ साहू, ऋषि कपूर साहू, हिरेंद्र देवांगन, डॉ. सुनील कुमार भोई, रिंकल बग्गा, नवलीन कौर, भोजराम साहू, जया साहू, पद्मा साहू, संजय सोनवानी, नरेश, खेलों इंडिया सेंटर भोरिंग महासमुंद के सभी खिलाड़ी, बॉल आश्रम बिहाझर के सभी खिलाड़ी व समस्त स्टॉफ, माता पिता सहित प्रशंसकों ने बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा नया रायपुर में विजेता खिलाड़ियों के आगमन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन तथा प्रशंसकों द्वारा ज़ोरदार स्वागत किया गया।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version