गोलू कैवर्त
बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)।जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के पंडित लक्ष्मी प्रसाद तिवारी शासकीय कन्या उच्च माध्य विद्यालय बलौदाबाजार में जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को विधान सभा एवं लोक सभा आम चुनाव में उपयोग आने वाले वी वी पी ए टी मशीन से मतदान करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी संस्था के प्राचार्य श्री एन पी साहू, एवं डॉ भूपेंद्र गिलहरे व्याख्याता की उपस्थिति में प्रदान किया गया। विद्यालय में पढ़ने वाले छात्राओं के द्वारा प्रत्यक्ष रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान की प्रक्रिया को उत्साह पूर्वक जाना। मतदान जागरुकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some
