वितरण किया गया हाइजीन किट

अजय चक्रधारी 
सूरजपुर  (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर एस सिंह के मार्गदर्शन में ब्लॉक रामानुजनगर के अंतर्गत ग्राम धनेशपुर पंडरी के पंडो जनजाति लोगों के जन हितार्थ ग्राम पंचायत एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा सूरजपुर एवं राज्यपाल द्वारा प्रदत्त  वाहन तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवनगर एवं सेक्टर की टीम के द्वारा वृहद पण्डो स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
      स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आर.एस सिंह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सूरजपुर द्वारा किया गया उन्होंने लोगों को दीर्घ जीवन हेतु जीवनचर्या का पालन हेतु जागरूक किया कि हम कैसे स्वस्थ रहें। गर्भावस्था जन्म परेशानियों एवं बच्चों के टीकाकरण तथा मौसमी बीमारी से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी आम जनमानस को प्रदान की तथा अपने हाथों से रेडक्रॉस द्वारा प्रदत सैनिटाइजिंग हाइजीन किट का वितरण किया। सरपंच श्रीमती मंगली पंडो तथा उप सरपंच श्री शिव प्रसाद राजवाड़े  द्वारा लोगों को स्वास्थ्य विभाग के समस्त जानकारी को अच्छा सा पालन करने के लिए प्रेरित किया ।आयुर्वेद का सियान जतन शिविर भी साथ में आयोजित किया गया जिसमें 12 वयोवृद्ध पंडो लोगों का आयुर्वेदिक उपचार डॉ. मिथिलेश कुमार विश्वकर्मा के द्वारा प्रदान किया गया तथा राहत शिविर के बारे में जानकारी तथा उपयोगिता की चर्चा की। श्री महेंद्र यादव द्वारा स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी तथा हाथ धोने के तरीके को भी सिखाया गया। 18 परिवार के कुल लगभग 50 लोगों के समुदाय हेतु जांच शिविर में 46 लोगों का हीमोग्लोबिन शुगर ब्लड प्रेशर आदि परीक्षण किया गया राहुल के द्वारा शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड 26 लोगों का बनाया गया। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला संगठक संदीप गुप्ता रेड क्रॉस संबंधित जानकारी दी। इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग से  लक्षणधारी सिंह लेखा प्रभारी  प्रॉमिस टोप्पो लैब टेक्नीशियन श्रीमती चांदनी कुशवाहा आरजू श्रीमती नीलिमा एएनएम  अभिषेक जायसवाल  संजय साहू आर एच ओ, योगेंद्र साहू एवं वसीम खान उपस्थित थे पंचायत विभाग से सरपंच श्रीमती मंगली पंडो उपसरपंच शिव प्रसाद राजवाड़े तथा भूतपूर्व सरपंच बबन राम तथा अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में यह शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version