करन अजगल्ले
मालखरौदा (गंगा प्रकाश)। बाई जूस एज्यूकेशन के काउन्सलर सोनू कुमार द्वारा बेदान्त वर्मा के एडमिशन के नाम पर 7000/- (सात हजार) रूपये लेकर वापसी के नाम पर धोखाधडी एवं प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है ।
जहां वेदांत के पिता कविशरण वर्मा निवासी आमनदुला तहसील मालखरौदा जिला सक्ती निवासी हैं। उन्होंने कार्यवाही के लिए जिले के एसपी के समक्ष अपनी शिकायत लेकर पहुंचे ।

जहां उन्होंने बताया कि मेरे पुत्र वेदान्त वर्मा का पढाई हेतु बाई जूस एज्यूकेशन कम्पनी में दिनाँक 07/04/2023 को 35000/- (पैंतीस हजार रूपये) का कोर्स में एडमिशन कराया था,एडमिशन का शर्त इस प्रकार था कि क्लास प्रारंभ होने के 14 दिन के अन्दर 100 प्रतिशत रकम वापसी की गारंटी दिया गया था। जो कि मुझे 16 तारीख को कोरियर से एज्यूकेशन सामग्री प्राप्त हुआ था तथा 17 तारीख को क्लास नहीं हो पाने के कारण मेरे द्वारा वाट्सएप के माध्यम से दिनाँक 29/04/2023 को एडमिटकर्ता सोनू सर की क्लास बंद करने हेतु एक एसएमएस भेजा गया था उनके द्वारा दिनांक 30/04/2023 को मुझे एक ईमेल भेजकर मेल करने को कहा गया जिसके आधार पर मैने उनके द्वारा भेजे गये इमेल पर मेरे ईमेल से मेल भेजकर क्लास क्लोज व मेरा पैसा वापस देने निवेदन किया गया है।

उक्त सम्बन्ध में मेरे द्वारा पिछले एक सप्ताह से पैसा वापसी के लिए सोनू कुमार (काउन्सलर ) को फोन किया जा रहा है पर उनके द्वारा फोन नहीं उठाया जा रहा है और न ही पैसा वापस किया जा रहा है। जबकि बाई जूस एवं सोनू सर के द्वारा मुझे 14 दिन के अंदर 100 प्रतिशत पैसा वापस के संबंध में लिखित बाद दिया गया है। बाई जूस द्वारा किये गये वादे अनुसार पैसा वापसी न करके मेरे साथ धोखाधड़ी किया जा रहा है। साथ ही मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

कवि वर्मा ने एसपी से अपनी समस्याओं को अवगत कराते हुए गुहार लगाई है कि बाई जूस एज्यूकेशन हब एवं कॉउसलर सानू के उपर धोखाधड़ी एवं प्रताड़ना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाए ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version