रायपुर(गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार शहर के चर्चित सेक्स स्कैंडल मामले में पुलिस ने रविवार को पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस फरार आरोपियों के तलाश में जुट गई। वहीं मामले में आगे और भी लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। सूत्रों की माने तो इस मामले में पुलिस की भी संलिप्तता बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, थाना सिटी कोतवाली में दर्ज अपराध में धारा 384, 389, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच में पीड़ित पक्ष के लोगों से विस्तृत पूछताछ की गई है। जिसमें यह सामने आया कि, मुख्य सरगना मोंटी उर्फ प्रत्यूष मरैया, दुर्गा टंडन, पूर्व विधायक प्रतिनिधि शिरीष पांडे, अधिवक्ता महान मिश्रा, रवीना टंडन, पत्रकार आशीष शुक्ला, पुष्पमाला फेकर, हीराकली बंजारे और अन्य आरोपियों द्वारा महिलाओं को पीड़ितों के घर में भेजा जाता था। जिसके बाद पीड़ितों द्वारा बिना कोई अपराध किये उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर, दबावपूर्वक, अपराधिक षड्यंत्र करते हुए, मोटी रकम उगाही की जाती थी।
बलौदाबाजार पुलिस को सेक्स स्कैण्डल मामले में एक बड़ी सफलता मिली है और इस कांड में सम्मिलित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में रिमांड के लिए पेश किया है। वहीं एक आरोपी की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।अभी भी 4 नामजद सहित अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस की टीम तलाश में लगी है।

4 आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर ने बताया कि बलौदाबाजार मे चर्चित सेक्स स्कैण्डल मामले में पुलिस ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ के लिए रिमांड के लिए न्यायालय में पेश कर रहे हैं।आरोपियों में एक आरोपी अधिवक्ता को पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया था, जिसका नाम महान मिश्रा है. आज 3 आरोपियों को पकड़ा गया है, जिसमें दो महिला दुर्गा टंडन, रवीना टंडन और प्रत्युष मरैया उर्फ मोन्टी मरैया है।

पत्रकार सहित 4 अन्य आरोपी फरार

उन्होंने ये भी बताया कि मामले के अभी भी 4 सहित अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस टीम सरगर्मी से तलाश कर रही है और बहुत जल्द पकड़ने में कामयाब हो जाएंगे. फरार आरोपियों में पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा के विधायक प्रतिनिधि रहे शिरीष पांडे सहित दो महिला और एक पत्रकार आशीष शुक्ला भी शामिल है।जिसने खबर प्रकाशित नहीं करने के एवज में 1 लाख 25 बाजार का डिमांड कर 75 हज़ार रुपय लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बलौदाबाजार जिले के लोगों से अपील की है कि जो इस तरह की चीजों से पीड़ित हैं या जिनको इस तरह के मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही है वे तत्काल बलौदाबाजार पुलिस को मामले की जानकारी दें. – अविनाश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बलौदाबाजार भाटापारा

बता दें कि बलौदाबाजार में सेक्स स्कैण्डल मामले में काफी लोग फंसे हुए हैं और जिनसे आरोपियों ने पुलिस और घटना का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रूपये की वसूली की है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के अनुसार अभी तक 41 लाख का मामला सामने आया है और ये फरार आरोपियों के पकड़े जाने के बाद और भी बढ़ सकता है. पुलिस की संलिप्तता पूछे जाने पर कहा कि अभी मुख्य आरोपी फरार है, जिसके आने के बाद यदि साबित होता है और संलिप्तता पाई जाती है तो उन पर भी कार्रवाई होगी।

मुख्य आरोपी फरार, 5 टीमें तलाश में जुटी

वहीं इसका मुख्य सरगना शिरीष पांडे अभी फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश के लिए पुलिस ने 5 स्पेशल टीम बनाई हैं, जो उसकी खोजबीन में जुटी हुई है। अब तक की कार्रवाई में 4 पीड़ितों से 41 लाख रुपए की वसूली की गई है। पुलिस ने इस मामले में लोगों से अपील की है कि, जिनको भी डराकर, धमकाकर, पैसे की वसूली की गई है, वह भी थाना सिटी कोतवाली आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

आरोपियों से की गई पुछताछ

आरोपी रवीना टंडन- थाना सिटी कोतवाली के अपराध क्र. 250/2024 धारा 384,389,34 भादवि के प्रकरण की जांच में पीड़ित पक्ष के लोगों से विस्तृत पूछताछ की गई है, जिसमें यह तथ्य सामने आया कि मुख्य सरगना शिरीष पांडे, मंजूलता फेकर, मोंटी उर्फ प्रत्यूष मरैया, दुर्गा टंडन, महान मिश्रा व अन्य आरोपियों द्वारा महिलाओं को पीड़ितों के घर में भेजा जाता था तथा उसके पश्चात पीड़ितों द्वारा बिना कोई अपराध किये, उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर, दबावपूर्वक, अपराधिक षड्यंत्र करते हुए, मोटी रकम उगाही की जाती थी। ऐसे मामले संज्ञान में आने पर जांच तस्दीक़ कर अपराध पंजीबद्ध करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश ठाकुर के मार्गदर्शन में विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण में अब तक कुल 04 आरोपियों को पकड़ा गया है, जिनसे पूछताछ पर बलौदाबाजार शहर में भयादोहन कर लाखों रुपए की वसूली करने वाले एक गिरोह का भांडाफोड़ किया गया है।

आरोपी मोंटी उर्फ प्रत्यूष मरैया – इस गिरोह द्वारा बहुत ही सुनियोजित तरीके से बलौदाबाजार शहर एवं आसपास के धनाढ्य एवं विभिन्न शासकीय एवं प्राइवेट सेवाओं से सेवानिवृत्त हुए लोगों को अपने झांसे में लिया जाता था तथा उन्हें महिला संबंधी अपराध में फंसाने एवं लोक-लाज का भय दिखाकर लाखों रुपए की मोटी रकम वसूली की जाती थी। यह गिरोह बहुत ही शातिर तरीके से अपने काम को अंजाम देता था तथा गिरोह के सभी सदस्यों के मध्य काम का बंटवारा करते हुए सभी सदस्य अपनी अलग-अलग भूमिका निभाते थे। गिरोह का मुख्य सरगना एवं मास्टर माइंड शिरीष पांडे एवं पुष्पमाला फेकर है, जो कि अभी फरार है जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। श्रीमती निधि नाग एसडीओपी बलौदाबाजार एवं निरीक्षक अजय झा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस की विवेचना, पूछताछ, जांच करवाई में गिरोह के सदस्यों एवं संपूर्ण प्रकरण के संबंध में अब तक की जांच बिंदु कुछ इस प्रकार है-

मुख्य सरगना एवं मास्टरमाइंड शिरीष पांडे एवं पुष्पमाला फेकर– इन दोनों आरोपियों द्वारा ही बलौदाबाजार नगर में धनाढ्य एवं अन्य लोगों को चिन्हित किया जाता था, उसके पश्चात शिरीष पांडे द्वारा अपनी राजनीतिक पहुंच एवं पहचान का प्रभाव दिखाते हुए उनसे मेलजोल बढ़ाकर, उनको लडकी उपलब्ध करने का झांसा दिया जाता था। तत्पश्चात गिरोह के सभी सदस्यों को एक्टिव कर प्रार्थी क़ो भयादोहन कर प्रार्थी से लाखों रूपये की वसूली की जाती थी।

मोंटी उर्फ प्रत्यूष मरैया एवं दुर्गा टंडन– दोनों आरोपी लोकल बलौदाबाजार के निवासी होने के कारण टारगेट पॉइंट (प्रार्थी) से मिलने एवं उन्हें फंसाने के लिए आने वाली लड़कियों के बलौदाबाजार शहर में रहने, खाने एवं अन्य सुविधाओं का इंतजाम करते थे। तत्पश्चात उस टारगेट से लड़की के मिलने के बाद, उस लड़की को महिला संबंधी अपराध का प्रार्थी बनाते हुए थाने में रिपोर्ट करने के लिए ले जाने का नाटक किया करते थे। इस दौरान यह दोनों आरोपी उस लड़की के रिश्तेदार बनकर सामने प्रस्तुत हुआ करते थे।

हीराकाली – यह प्रकरण की एक अन्य आरोपी है, जो कि टारगेट को फंसाने के लिए लड़की का इंतजाम करती थी। यही गिरोह से संपर्क के माध्यम से लड़कियों को बुलाकर टारगेट के पास भेजती थी।

पत्रकार आशीष शुक्ला– यह आरोपी पत्रकारिता की आड़ में बहुत ही शातिर तरीके से टारगेट को धमकाने के लिए उसका यह कृत्य न्यूज एवं प्रेस के माध्यम से लोगों तक पहुंचा दिया जाएगा, इस प्रकार का लोक-लाज का भय दिखाकर वसूली करने का काम करता था। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी आशीष शुक्ला द्वारा एक प्रार्थी से 1,25,000 रूपए का मांग किया गया था, जिसमें प्रार्थी द्वारा 75000 रुपए का भुगतान, इसके दुकान में स्वयं जाकर किया था।

महान मिश्रा– यह पेशे से अधिवक्ता है तथा अपनी पहुंच एवं पहचान का रौब दिखाकर उगाही की गई रकम को संभालने एवं आपस में बंटवारा करने का काम करता था।

ऐ था वारदात को अंजाम देने का तरीका

गिरोह द्वारा धनाढ्य एवं रिटायर्ड कर्मीयों को टारगेट किया जाता था, फिर टारगेट सेट कर उससे मिलजुल बढ़ाते हुए टारगेट से महिला को मिलाने का दिन एवं समय फिक्स किया जाता था। तत्पश्चात महिला उस टारगेट से मिलने जाती थी। इस दौरान गिरोह के सदस्यों द्वारा महिला के घर/रूम के अंदर जाने एवं घर/रूम के बाहर आने का फोटो ले लिया जाता था, फिर इसी फोटो के माध्यम से उस टारगेट को भयादोहन करने का सिलसिला प्रारंभ किया जाता था। गिरोह द्वारा टारगेट को महिला संबंधी अपराध में फंसा देने, इसका न्यूज़ बनाकर मीडिया में वायरल कर देने एवं लोक-लाज का भय दिखाते हुए धमकाया जाता था। फिर टारगेट मायूस एवं दुखी होकर गिरोह की मांग के अनुसार रुपए गिरोह के सदस्यों को दे देता था। इस प्रकार गिरोह बहुत ही शातिर तरीके से घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहा था।आरोपीगण के मेमोरंडम कथन के अनुसार उगाही की गई मोटी रकम को सभी आपस में बांटते थे। अभी तक की जांच एवं विवेचना में गिरोह द्वारा विभिन्न लोगों से लगभग 41 लाख रुपए तक की वसूली किए जाने का मामला प्रकाश में आया है ।प्रकरण के आरोपीगण को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है तथा *प्रकरण के अन्य फरार आरोपी पुष्पमाला फेकर, हीराकली बंजारे, आशिष शुक्ला, शिरिस पांडे का पता तलाश पुलिस की पांच अलग-अलग टीमों के माध्यम से किया जा रहा है ।

आरोपीगण के नाम

दुर्गा टंडन पति प्रत्यूष उर्फ मोंटी मरईया 30 साल डॉक्टर अब्दुल कलाम वार्ड बलोदाबाजार
मोंटी उर्फ प्रत्यूष मरईया पिता प्रताप मरईया 28 साल साकिन अब्दुल कलाम वार्ड बलौदाबाजार
रवीना टंडन पिता कामता टंडन 22 साल पता दगौरी थाना बिल्‍हा जिला बिलासपुर
ऐसे प्रकरणों में अन्य पीड़ित, जिनको डराकर, धमकाकर, पैसा वसूली की गई है, वह भी थाना सिटी कोतवाली आकर, अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।

WhatsApp0 Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version