अरविन्द तिवारी 
रायपुर (गंगा प्रकाश)-  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर प्रेस क्लब में नववर्ष मिलन समारोह में शामिल हुये। उन्होंने पत्रकारों को नये साल की बधाई और शुभकामना देते हुये कहा कि पत्रकारों के सहयोग से छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा देश-दुनिया में पहुंच रही है। उन्होंने इसके लिये पत्रकारों को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के कठिन समय में भी मीडिया ने अपनी भूमिका सक्रियता से निभाई है। इस दौरान कई पत्रकारों को जान भी गंवाना पड़ा। उन्होंने कोरोना काल में असमय दुनिया छोड़ने वाले पत्रकारों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। सीएम बघेल ने नववर्ष मिलन समारोह में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पत्रकारों की सहायता के लिये हमेशा तैयार है। यहां प्रस्तावित पत्रकार सुरक्षा कानून पूरे देश के लिये नजीर बनेगी। उन्होंने प्रेस क्लब की मांग पर पत्रकारों के होम लोन के ब्याज में छूट देने पर विचार करने की बात भी कही। उन्होंने समारोह में सतपुड़ा वन्य जीव फाउंडेशन और दैनिक विश्व परिवार समाचार-पत्र द्वारा प्रकाशित वर्ष 2023 के कैलेंडर का विमोचन भी किया। रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष  दामू आम्बेडारे ने कोविड-19 से जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिजनों की आर्थिक सहायता, पत्रकारों को आवास मुहैया कराने तथा प्रेस क्लब की मांगों पर संवेदनशीलता से विचार करने के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित नववर्ष मिलन समारोह में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय , छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी , रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर , सभापति प्रमोद दुबे , इंडियन मेडिकल एसोशिएशन रायपुर के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता , कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे , जनसम्पर्क विभाग के संचालक  सौमिल रंजन चौबे , अपर संचालक  उमेश मिश्रा , संजीव तिवारी तथा प्रेस क्लब की कोषाध्यक्ष सुश्री शगुफ्ता शिरीन सहित राजधानी के अनेक वरिष्ठ पत्रकार मौजूद थे।

नई पीढ़ी के लिये प्रेरणास्रोत हैं चंदूलाल चंद्राकर – सीएम बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में पूर्व लोकसभा सांसद पूर्व केन्द्रीय मंत्री और पत्रकारिता के पुरोधा चन्दूलाल चन्द्राकर की जयंती पर उनके छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के लिये चंद्राकर के योगदान को याद करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में चन्दूलाल चंद्राकर का अमूल्य योगदान रहा है। उन्होंने सर्वदलीय मंच के अध्यक्ष के रूप में राज्य आंदोलन को नई दिशा दी। वे लोकसभा के लिये पांच बार निर्वाचित हुये और लगातार आम जनता की सेवा करते रहे। उन्होंने पर्यटन , नागरिक उड्डयन , कृषि, ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री का दायित्व संभालते हुये उल्लेखनीय काम किये। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि चंदूलाल राजनीति से पहले सक्रिय पत्रकारिता से जुड़े और देश-विदेश में पत्रकार के रूप में खूब ख्याति अर्जित की। छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय समाचार पत्र के संपादक पद पर पहुंचने वाले वे प्रथम व्यक्ति थे। उन्होंने अपनी लेखनी से कई ज्वलंत मुद्दे उठाये। मूल्य आधारित पत्रकारिता को प्रोत्साहन मिले , इसके लिये छत्तीसगढ़ सरकार ने उनकी स्मृति में पत्रकारिता के क्षेत्र में चन्दूलाल चन्द्राकर फेलोशिप स्थापित की है। निर्भीक और मूल्य आधारित पत्रकारिता से छत्तीसगढ़ का नाम देश में रोशन करने वाले चंदूलाल चंद्राकर नई पीढ़ी के लिये प्रेरणा स्रोत हैं।
सीएम ने किया दस नये थानों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित पुलिस नव वर्ष मिलन समारोह में शामिल हुये। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दस नये थानों का वर्चुअल लोकार्पण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस के आला अधिकारियों के साथ ही जवान शामिल हुये। इस दौरान पुलिस के जवानों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सीधा संवाद किया। पुलिसकर्मियों ने सीएम को अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था , अपराधों के नियंत्रण के साथ-साथ कोरोना काल मे मानवता की सेवा करने में हमारे जवानों ने देश में उदाहरण प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान मुख्यसचिव को अंदरूनी इलाकों में कैंप लगाकर राशनकार्ड , आधार कार्ड , वनाधिकार पत्र बनवाने के निर्देश दिये। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर इलाके में नक्सली अब छोटे से क्षेत्र में सिमट कर रह गये हैं। हमारे जवानों ने आदिवासियों और वनवासियों का विश्वास जीतने में सफलता पाई है। पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के साहस , समर्पण और बहादुरी से बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों में सड़क , पल-पुलिया निर्माण संभव हो सका है। अंदरूनी इलाकों में लोगों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है और लोग पुलिस कैंम्प खोलने की मांग करने लगे हैं।

There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version