पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ : जिला नारायणपुर व कोंडागांव में पदाधिकारियों की नियुक्तियां एवं सदस्यों की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न..

 

रायपुर/कोण्डागांव/नारायणपुर (गंगा प्रकाश)। पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ की बस्तर संभाग के नारायणपुर जिला और कोंडागांव जिला कार्यकारिणी का गठन प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, प्रदेश महासचिव निहारिका श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम कुरैशी, विश्व प्रकाश शर्मा प्रदेश ,अनुशासन प्रकोष्ठ प्रमुख प्रदीप राय, प्रदेश कोषाध्यक्ष कुलेश्वर सिन्हा एवं प्रदेश प्रभारी प्रभारी प्रकाश कुमार यादव की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पत्रकारों के प्रमुख प्रतीक माइक आईडी और छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्रगान के साथ की गई।

जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव की मौजूदगी में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। दोनों जिलों में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए थे जिसमें नारायणपुर जिले में 12/04/2025 दिन शनिवार को जिला अध्यक्ष विक्रम हालदार, जिला उपाध्यक्ष संतोष नाग, जिला महासचिव अखिल मंडल, जिला कोषाध्यक्ष योगेश नेताम,जिला सचिव राकेश पोर्ते , जिला मीडिया प्रभारी महावीर करंगा, जिला मीडिया प्रभारी लोकेश नेताम सौंपी गई। 13/04/2025 दिन रविवार को कोंडागांव जिला से जिला अध्यक्ष विजय साहू, जिला महासचिव मिलन राय, जिला उपाध्यक्ष कनेश्वर पाण्डेय, जिला कोषाध्यक्ष भुवन लाल मार्कण्डेय, तथा जिला मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश नाग, हरीश देवांगन और श्याम सिंह को जिम्मेदारी सौपी गई।

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ की निम्न महत्वपूर्ण योजना

प्रदेश अध्यक्ष श्री यादव के द्वारा संगठन की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पत्रकारों के हित में संगठन सदैव तत्पर रहेगा –

 

  • कोई भी 12 वी पास ईच्छुक छात्र-छात्राएं पत्रकारिता क्षेत्र में पत्रकार संबंधित शिक्षा/पढ़ाई ग्रहण करना चाह रहे हैं उनको पत्रकार महासंग छत्तीसगढ़ की ओर से डिप्लोमा हेतु सहयोग राशि प्रदाय की जायेगी उसके लिए पत्रकार महासंघ की सदस्यता और संगठन की सक्रियता अनिवार्य होनी है।
  • पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ की सक्रियता पर पत्रकारों की परिवार में बहन-बेटियों की शादी/शोक कार्यक्रम में आर्थिक मदद जैसी नीतियों की घोषणा की।

किसने क्या कहा

प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम कुरैशी:

  • छत्तीसगढ़ पत्रकार महासंघ में श्री यादव जी ने कड़ी से कड़ी मेहनत की जिसमें केवल हमने सहभागिता निभाईं है जिन्होंने आज राज्य स्तरीय से राष्ट्रीय स्तर का पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ संगठन होने जा रहा है ये हमारी एकता का प्रतीक है। हम बस्तर संभाग वासियों के पत्रकारों को बहुत परेशानियों का सामना करते आ रहे हैं आज हम की सब कोंडागांव जिले के जिलास्तरीय बैठक में उपस्थित हुए ये हमारे लिए बहुत गर्व की बात है हम सब मिलजुलकर पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ में कार्य करते रहेंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व प्रकाश शर्मा:

  • मंच में संबोधित करते हुए कहा है कि कोंडागांव जिले के सभी सहभागी साथी की एकता और सहयोग से आज वन विभाग आक्शन हाल में बैठक आयोजित हुई है जिसमें प्रदेश के सभी अतिथि उपस्थित हुई है ये बहुत बड़ी गर्व की बात है। प्रदेश अध्यक्ष श्री यादव के दिशा निर्देश से हमारे कोंडागांव में पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ बेहरीन संगठित हुई है। 

प्रदेश महासचिव श्री मति निहारिका श्रीवास्तव:

  • पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ को आज प्रदेश से राष्ट्रीय तक सफर तय कर मंजिल तक पहुंचाई है उसके लिए सर्वप्रथम प्रदेशध्यक्ष एवं प्रदेश के सभी पदाधिकारी साथ ही छत्तीसगढ़ के सभी जिले के पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ की टीम को बधाई और शुभकामनाएं देना चाहूंगी और आप सभी साथियों से अपील करती हूं ऐसे एकता बनाएं रखें।

 प्रदेश अनुशासन प्रकोष्ठ प्रमुख प्रदीप राय :

  • आज इस मंच के माध्यम से हम बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले के पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के साथियों को बताना चाहूंगा कि अनुशासन समिति की ओर से प्रदेश से लेकर ब्लॉक के साथीयों का हर तरह से सहयोग मिलेगी।

प्रदेश कोषाध्यक्ष कुलेश्वर सिन्हा

  • पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ कोंडागांव जिले के साथीयों को बताना चाहूंगा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री यादव जी जमीन से जुडे़ हुए आपके तरह आम व्यक्ति है सबसे पहले पत्रकारिकता क्षेत्र में कार्य किए उन्होने देखें पत्रकारों को कई सारे समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनके मान सम्मान के लिए आज पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ में सभी जिले से अंतिम ब्लॉक तक के पत्रकारों से सम्पर्क कर उनकी हिम्मत बन रहे। 

प्रदेश प्रभारी प्रभारी प्रकाश कुमार यादव:

  • बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले के पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले इतनी बड़ी मंच में मुझे अपने पत्रकार साथियो बीच दो शब्द संबोधित करने का अवसर मिला है गर्व की बात हैं आगे कहना चाहुंगा कि पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ संगठन नहीं बल्कि हम एक परिवार है जैसे अपने परिवार में हर तरह के रिश्ते नाते संबध का दायित्व निभाते चलते हैं ठीक उसी तरह पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के हर दायित्व को ईमानदारी से निभाते चले यही आप सबसे अपील है।

जिलाध्यक्ष की ने घोषणा

  • कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष विजय साहू ने किया। आगे श्री साहु ने कहा कि पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ जिला कोण्डागांव के पत्रकारों को वर्ष में दो बार शैक्षणिक भ्रमण कराने की घोषणा की।

कोषाध्यक्ष ने कार्यक्रम समापन में आभार व्यक्त की

  • पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ जिला कोंडागांव के कोषाध्यक्ष भुवन लाल मार्कण्डेय ने सभी अतिथियों और जिले के सभी संघ के साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version