मुरैना(गंगा प्रकाश)। मध्य प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों से दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है। पहली घटना पन्ना जिले की है। जहां खेत में भैंस घुसने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में 1 की मौत हो गई है, वहीं 8 लोग घायल हो गए। घटना पन्ना कोतवाली अंतर्गत ग्राम हरदुआ की है। वहीं दूसरा मामला मुरैना जिले का है, जहां दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला को कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना सिविल लाइन थाना इलाके के मुरैना गांव की बताई जा रही है। 

पन्ना में खेत मे भैंस घुसने को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक की मौत   

पन्ना कोतवाली अंतर्गत ग्राम हरदुआ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। दरसल यादव पक्ष की भैंस बाजपेई पक्ष के खेत में चली गई। देखते ही देखते वाद-विवाद इतना बढ़ गया कि गोलीबारी की नौबत आ गई। बाजपेई पक्ष द्वारा यादवों के ऊपर ताबड़तोड़ फायर कर दिया गया। फायर में एक व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है जिन्हें जिला चिकित्सालय पन्ना में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मृतक का नाम पूरन यादव है। गोली चलाने वाला आरोपी रानू उर्फ राहुल बाजपेई बताया जा रहा है। 

घटना को लेकर एसएसपी आरती सिंह ने बताया कि ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं जन प्रतिनिधियों ने मांग की है कि आरोपियों के बंदूक का लाइसेंस निरस्त कर उसके घर पर बुलडोजर चलाया जाए।

मुरैना में दुष्कर्म के विरोध करने पर महिला की हत्या 

मुरैना जिले में दुष्कर्म का विरोध करने पर एक महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी और महिला एक ही मकान में किराए पर रहते थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। फिलहाल घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं आरोपी की तलाश में जुट गई है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना इलाके के मुरैना गांव का बताया जा रहा है।  


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version