सूरजपुर (गंगा प्रकाश)। सूरजपुर के परशुराम धाम में आज ’’श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा रामोत्सव’’ के अवसर पर भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें रामलला मंदिर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण, मानस गान व आरती जैसे विविध आयोजन शहर वासियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। ’’जग-जग जोत जली है.. राम आरती होने लगी है’’ गीत से मानस मंडली ने बहुत ही सुंदर समां बांधा। शहर वासियों ने लाइव प्रसारण के माध्यम से ’’रामलला मंदिर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा’’ देखा। परिसर में बस राममय माहौल था। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होने के पश्चात कलेक्टर रोहित व्यास ने राम भगवान के तैलय चित्र पर पूजा अर्चना कर परशुराम भगवान से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में उपस्थित लोगों ने क्रमवार भगवान के चरणों में पुष्प अर्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके अलावा भी जिले भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें मुख्य रूप से हनुमान मंदिर पर्री जिला सूरजपुर, मां बागेश्वरी धाम कुदरगढ देवी मंदिर ओढ़गी, दुर्गा बाड़ी मन्दिर प्रेमनगर, राम जानकी मंदिर भैयाथान, शिव मंदिर रामानुजनगर इत्यादि सम्मिलित थे। इसके अलावा भी प्रत्येक विकासखंड स्तर पर मंदिरों में दीप प्रज्जवलन और दीपदान जैसे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
परशुराम धाम में ’श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा रामोत्सव’ के अवसर पर हुआ भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
