अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

कोरबा (गंगा प्रकाश)। उर्जाधानी के बाल्को थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले परसाखोला वाटरफॉल में नहाने गये चार छात्रों में से एक की डूबने से दुखद निधन हो गया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर पंचनामा की और पोस्टमार्टम के पश्चात शव को उनके परिजनों को सौंप दिया है। हालाकि यह घटना यहां पहली बार नही हुई है बल्कि अनेकों बार ऐसी घटनायें घटित हो चुकी हैं , उसके बाबजूद भी इस क्षेत्र में सुरक्षा उपायों का ना होना शासन प्रशासन उदासीनता को उजागर करता है।  

                                                     इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार समीपस्थ जिला जांजगीर चाम्पा के नवागढ़ थाना अन्तर्गत आने वाले ग्राम अमोरा (महन्त) निवासी संतोष द्विवेदी दीपका गेवरा क्षेत्र में एसईसीएल में पदस्थ है। वे विगत दिनों से अपने परिवार के साथ तीर्थयात्रा पर गये हुये हैं , इसी बीच मंगलवार को उनका इकलौता पुत्र अनुराग द्विवेदी उर्फ लक्की (डीएव्ही स्कूल गेवरा में अध्ययनरत) अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया हुआ था। इसी दौरान वह अपने तीन अन्य साथियों सक्षम तिवारी , प्रियम शुक्ला और प्रज्ञान झा के साथ परसाखोला वाटरफॉल में नहाने गया। नहाते समय अनुराग और प्रियम दोनो गहराई में चले गये जिसमें से प्रियम को दो अन्य साथी किसी तरह से बाहर निकालने में सफल हो गये , लेकिन  अनुराग को बाहर निकाल नही सके। इसके पश्चात साथियों ने मिलकर अपने परिजनों के साथ – साथ डायल 112 को फोन करके इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची और लगभग तीन घंटे के अथक प्रयास से अनुराग का शव वाटरफॉल से बाहर निकाला जा सका। शव निकालने में एसडीआरएफ के जवान संतोष पटेल , गेंदलाल , सुधीर , समर सिंह और दीपक यादव शामिल थे। मौके पर ही पुलिस ने मर्ग पंचनामा कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिये रवाना किया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने अनुराग के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया है।‌ उनका अंतिम संस्कार बुधवार को उनके गृह जिला जांजगीर में किया जायेगा। इनके निधन के समाचार से दीपका गेवरा क्षेत्र सहित मूल ग्राम में भी शोक का माहौल है।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version