बेमेतरा ।  परीक्षा से उत्पन्न तनाव को दूर करने के उद्देश्य को लेकर आज स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा  वेबीनार का आयोजन टीवी एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से किया गया। वेबीनार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय आयोजित हुआ। बेमेतरा उक्त प्रसारण के अवसर पर  संस्था की कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की छात्राएँ,उनके पालकगण एवं शिक्षक शामिल हुए ।*
   *संस्था की प्राचार्य कविता बाजपेयी ने इस वेबीनार के लिए स्कूल शिक्षा विभाग को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा निश्चित रूप से इस आयोजन से विद्यार्थियों एवं पालकों को बहुत लाभ मिलेगा,उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि केवल परीक्षा परिणाम आपकी सफ़लता मे कभी बाधक नहीं बन सकते,बस आपको अपनी ऊर्जा सही दिशा मे लगाना है। वरिष्ट व्याख्याता सुनील कुमार झा ने कहा कि फेल(fail) शब्द का पूर्ण रूप है सीखने की प्रक्रिया मे प्रथम प्रयास (फर्स्ट अटेम्प्ट इन लर्निंग)
  अतः परीक्षा मे फेल होने या कम नंबर पाने  का यह कतई मतलब नहीं है कि तुम भविष्य में सफल नहीं हो सकते,दुनिया मे ऐसे बहुत से व्यक्ति हुए हैं जो अपनी स्कूल की शिक्षा के दौरान असफ़ल हुए लेकिन बाद मे उन्होने विभिन्न क्षेत्रों में आपार सफ़लता हासिल की। बिल गेट्स,सचिन तेंदुलकर,रवीन्द्र नाथ टैगोर,एडीसन,आइंस्टीन,कैलाश कटकर,मेरीकाॅम,तीजन
बाई,जैसे हज़ारों उदाहरण हमारे सामने हैं।
      इस वेबीनार में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव,एस.सी.ई.आर.टी.के संचालक,अधिकारी, छ. ग. माध्यमिक शिक्षा मंडल के विशेषज्ञ,मनोचिकित्सक,एवं कैरियर काउंसलर के द्वारा परिक्षा के अनपेक्षित परिणाम से विद्यार्थियों के मन मे उत्पन्न तनाव को दूर करने बहुत ही उपयोगी मार्गदर्शन एवं परामर्श दिया गया। उक्त प्रसारण के अवसर पर संस्था के व्याख्याता सैयद नजीर अली,योगेन्द्र वर्मा,डी आर साहू,हिरेंद्र साहू,पी एस राजपूत,सविता शर्मा,सपना तिवारी,विद्यावती कोल्हे,रेमन सिन्हा सहित बड़ी संख्या मे विद्यार्थी एवं पालकगण उपस्थित हुए।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version