गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। छुरा राजिम मार्ग पर इस समय दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। वजह यह हैं सड़क के दोनों तरफ किनारे की पटरियों पर बड़ी-बड़ी नरकट की झाड़ियों उग आई हैं। वे सड़क को दोनों तरफ इस तरह से पूरी तरह से ढंक लिया है कि सड़क पर चल रहें पैदल राहगीर, सायकिल, मोटरसाइकिल से चल रहें लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क पर चलते समय सामने से आ रही बड़ी गाड़ियों को साइड देने समय लोग दुर्घटना के शिकार हो रहें हैं। सड़क पर तेज रफ्तार आ रहें वाहन चालकों को गाड़ियों को किनारे चलाते समय चालकों को आगे दिखाई नहीं दे रहा है,ना ही गांवों से निकलने वाले सड़कों-गलियों व पुल पुलिया पर कोई सांकेतिक चिन्ह व रिफ्लेक्टर नही लगाए गए हैं। अचानक कोई गांव की सड़कों से निकलता है तो आगे सड़क पर गुजर रही गाड़ियां नजर नहीं आती और वह दुर्घटना का शिकार हो जाता है।

अभी कुछ माह पूर्व ही ग्राम लोहझर, मडेली, बोइरगांव, जमाही अन्य कई जगह दुर्घटना हुईं हैं। आगे घनें नरकट की झाड़ियों के चलते तेज रफ्तार बड़े वाहन की गाड़ी सड़क पर झाड़ियों के वजह से दिखाई नहीं पढ़ते हैं जिससे रोड पर चलते समय दुर्घटना की शिकार हो जाते हैं।

इस सड़क किनारे उगी झाड़ियों के चलते आये दिन राहगीर सड़क दुर्घटना के शिकार हो रहे. इस पर न तो कोई जिम्मेदार जनप्रतिनिधि ध्यान दें रहा है और ना ही कोई जिम्मेदार अधिकारी, ग्रामीणों की मांग है कि सड़क के दोनों तरफ किनारे-किनारे उगें नरकट की झाड़ियों को काटकर साफ सफाई करवाने के बाद रिफ्लेक्टर, सांकेतक, ब्रेकर और बोर्ड लगाया जाए ताकि हो रही सड़क दुर्घटनाओं से लोगों की जान बचाया जा सके. आए दिन इस सड़क पर लोग इस वजह से दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार लोक निर्माण विभाग व पीडब्ल्यूडी विभाग अभी तक न तो झाड़ियों की कटाई करा पाया है और ना ही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नाइट रिफ्लेक्टर, दुर्घटना चेतावनी बोर्ड इस सड़क पर लगा सका है। जिससे चलते लोग रोजाना दुर्घटना के शिकार हो रहे और असमय मौत के गाल में समा रहे हैं।

वहीं कुछ लोग दुर्घटना के चलते अपाहिज भी हो गए हैं. लगातार हो रही दुर्घटना के चलते क्षेत्रिय लोगों में काफी आक्रोश हैं और वे सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन की बात कर रहें हैं।

क्या कहते हैं जिम्मेदार अधिकारी

इस सम्बन्ध में पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता छुरा के खेलावन साकरिया और राजिम के श्री मति रामटेके (मैडम) से हमारे संवाददाता ने सम्पर्क किया जिस पर जिम्मेदार विभागीय अधिकारी ने मोबाईल के माध्यम से जवाब देना उचित ना समझते हुए कॉल रिचीव नहीं किए।

वहीं अनुज शर्मा लोक निर्माण विभाग जिला अधिकारी गरियाबंद का कहना है कि छुरा से राजिम मार्ग में कई एजेंसी का कार्य शामिल है आप जो जानकारी चाह रहे हैं वास्तविक जानकारी पता कर के ही बता पायूंगा।

अब देखना यह है खबर प्रकाशित होने के बाद गर्मी के मौसम में नींद से सोए हुए कुंभकरणीय अधिकारी को कौन जागरण से उठाते हैं। सड़कों पर उगी नरकट की झाड़ियों की कटाई कब तक होती या इसी तरह इन झाड़ियों के चलते लोग सड़कों पर दुर्घटना के शिकार बन मौत के गाल में समाते रहते हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version