लोगों को पौधा और पानी का बचाव करने का कर रहा आग्रह
प्लास्टिक का उपयोग नही करने का कर रहा है निवेदन
चंद्रशेखर जायसवाल सहयोगी ममता साहू
लैलूंगा(गंगा प्रकाश)। आंध्र प्रदेश का रहने वाला युवक महेश है जो कि अपनी साइकिल से लैलूँगा पहुँचा। जिसे देख कर TVS शो रूम शुभ ऑटो के मालिक नारायण मित्तल द्वारा पूछा गया कि आप कहा से हो और कहा जा रहे हो । तब महेश ने अपने बारे में पूरे विस्तार से नारायण मित्तल जी को बताया की में भारत भ्रमड के लिये निकला हु । औऱ लोगो को संदेश दे रहा हु की पानी पौधे का कैसे बचाव करे। तब नारायण मित्तल द्वारा महेश को फूल माला पहना कर स्वागत किया गया और चाय नास्ता का व्यवस्था किया गया । आपको बता दे कि महेश ने अपने आप से शपथ लिया कि भारत मे आंध्रप्रदेश से लेकर काश्मीर से कन्याकुमारी तक का साईकल से दौरा कर के लोगो जागरूक कर पर्यावरण को बचाने और खूब सारे पौधे लगाने का निवेदन कर रहा है साथ ही पानी का बचाव करने को बोल रहा है । साथ मे प्लास्टिक उपयोग नही करने का आग्रह कर रहा है । आपको बताते चले कि महेश द्वारा 15 दिन पूर्व अपने आंध्र प्रदेश से अकेले निकल कर अपने परिवार को घर मे छोड़ कर लोगो को संदेश दे रहा है ।इसी कड़ी में आज महेश द्वारा लैलूँगा तक का सफर तय कर लिया गया। और लैलूँगा से पत्थलगाँव के लिए रवाना हो गये है ।
There is no ads to display, Please add some
