लवन (गंगा प्रकाश)–आज प्रदेश भर में राहुल गाँधी के समर्थन में कही पुतला दहन तो कही  एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है तो इस पर, 

मैं मेरे सभी कोंग्रेसी भाइयो से अनुग्रह करता हु की आप कृपया एक बार आपके नेता की कार्यशैली जनता को बताने की कृपा करे।

सुप्रीम कोर्ट ने 11 जुलाई 2013 को अपने फैसले में कहा था कि कोई भी सांसद या विधायक निचली अदालत में दोषी करार दिए जाने की तारीख से ही संसद या विधानसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित हो जाएगा।

जिसपर इस फैसले को निष्प्रभावी बनाने के लिए यूपीए सरकार ने अध्यादेश जारी किया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था, यह ‘पूरी तरह बकवास है, जिसे फाड़कर फेंक देना चाहिए।’

राहुल गांधी ने कहा था, ‘…ऐसा क्या है कि सभी चोरों के उपनाम मोदी है।’ कर्नाटक में आयोजित एक चुनावी जनसभा में दिए राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताते हुए वर्ष 2019 में गुजरात बीजेपी के नेता और विधायक पूर्णेश मोदी ने आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया था। इस मामले में दोषी को दो साल की कैद या जुर्माना या एक साथ दोनों की सजा का प्रावधान है।

अब आप बतावे क्या उन्होंने जातिगत टिप्पणी नहीं की, क्या वे निर्दोष है? 

देश की जनता सब जानती है कृपया उन्हें सच दिखाए न की उन्हें व्यर्थ के धरना प्रदर्शन से गुमराह करे *और ना ही भाजपा कार्यकर्ता के ऊपर पथराव करके गुंडागर्दी करे या अपनी असभ्यता का प्रमाण दे !* हम बीजेपी के कार्यकर्ता है सच्चे जनसेवक है, हम और हमारी सरकार आपके जैसे दिखावा नहीं करते है जो कहते है वह करके भी दिखाते है

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version